{"_id":"63c541d9ee92126af918c0f4","slug":"open-jail-to-be-made-in-ujjain-mp-government-gives-approval-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Open Jail in Ujjain: उज्जैन में 'खुली जेल' के निर्माण का रास्ता साफ, विभाग से मिली मंजूरी, जल्द होगा भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Open Jail in Ujjain: उज्जैन में 'खुली जेल' के निर्माण का रास्ता साफ, विभाग से मिली मंजूरी, जल्द होगा भूमिपूजन
Mon, 16 Jan 2023 05:54 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:54 PM IST
सार
Open Jail in Ujjain: खुली जेल में कैदियों के लिए क्वार्टर बनाए जाते हैं। इन क्वार्टर में कैदी परिवार के साथ रह सकते हैं और किसी भी उद्योग या अन्य स्थान पर प्रतिदिन काम करने जा सकते हैं। इस जेल में उन्हीं कैदियों को रखा जाता है, जिनका रिकॉर्ड अच्छा होता है।
विज्ञापन
open jail ujjain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित केंद्रीय जेल के अधीन खुली जेल खोलने का रास्ता साफ हो गया है। बजट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। आने वाले दिनों में भूमिपूजन के बाद काम शुरू हो जाएगा। उज्जैन में खुली जेल खोलने का प्रस्ताव पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश सरकार के पास लटका हुआ था। कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रस्ताव को जेल विभाग से स्वीकृति दिलवाई और बजट भी जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
खुली जेल में उज्जैन के अच्छे रिकॉर्ड वाले कैदियों को रखा जाएगा। खुली जेल के लिए जेल प्रशासन पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है। अब जाकर खुली जेल का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके अंतर्गत डेढ़ करोड़ रुपये की राशि प्रथम चरण में स्वीकृत भी कर दी गई है और इसे लोक निर्माण विभाग के खाते में डिपाजिट भी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
भैरवगढ़ जेल चौराहे के पास की जमीन पर खुली जेल बनाई जाएगी। मध्यप्रदेश में वर्तमान में इंदौर, होशंगाबाद और सतना में खुली जेल हैं। उज्जैन में खोलने के लिए पिछले पांच वर्षों से प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
क्या होती है खुली जेल
खुली जेल में कैदियों के लिए क्वार्टर बनाए जाते हैं। इन क्वार्टर में कैदी परिवार के साथ रहते हैं और सुबह किसी भी उद्योग या अन्य स्थान पर प्रतिदिन काम करने जाते हैं और शाम को लौटते हैं। इसमें कैदियों को जाते और आते समय खुली जेल के प्रांगण में एंट्री करानी होती है। इस जेल में उन्हीं कैदियों को रखा जाता है, जिनका रिकॉर्ड अच्छा होता है। सजायाफ्ता कैदियों को खुली जेल की सुविधा निश्चित शर्तों पर दी जाती है। खुली जेल के क्वार्टर में वह परिवार के साथ रह सकते हैं।
