{"_id":"6720e32f7c87dd0f6604e318","slug":"on-the-occasion-of-dhanteras-ritualistic-worship-was-performed-in-mahakaleshwar-temple-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: धनतेरस के पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ संपन्न, कलेक्टर नीरज सिंह भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: धनतेरस के पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ संपन्न, कलेक्टर नीरज सिंह भी हुए शामिल
Tue, 29 Oct 2024 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:59 PM IST
सार
Ujjain: धनतेरस के पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ भी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
धनतेरस के पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनतेरस के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा आरोग्य एवं सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना हेतु मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूजन में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ भी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
पूजन–अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास सहित पुरोहितों पं. भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर, नीरज शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा आदि द्वारा कराया गया। कार्तिक मास में धनतेरस पर्व पर भगवान श्री धन्वंतरी के जन्म दिवस के अवसर पर पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
इसे धनवंतरी जयंती या धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। दीवाली के पहले धनतेरस के दिन भगवान महाकाल का विधिवत पूजन किया गया। इसी दिन सुख समृद्धि व आरोग्य के लिए विधिवत पूजन-अर्चन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज सिंह व प्रशासक गणेश धाकड़ ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और सबका मंगलमय एवं सुखमय जीवन की भगवान महाकाल एवं भगवान धन्वंतरी से कामना की।
