फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Officials took stock of the preparations for Mahashivaratri festival, saw the darshan-exit route

Ujjain: अधिकारियों ने लिया महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा, दर्शन-निर्गम मार्ग, पार्किंग व्यवस्था देखी

Thu, 09 Feb 2023 10:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 10:54 AM IST
सार

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा है। हाल ही में अधिकारियों ने खुद लाइन में लगकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Officials took stock of the preparations for Mahashivaratri festival, saw the darshan-exit route
लाइन में लगकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 18 फरवरी को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के लिए दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निर्गम तथा उनके लिये की जा रही अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण संभागायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने महाकाल मंदिर में लाइन में लगकर किया। 
विज्ञापन


संभागायुक्त संदीप यादव एवं पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने चारधाम पार्किंग, त्रिवेणी संग्रहालय पार्किंग तथा महाकाल लोक आदि का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, महाकालेश्वर मन्दिर समिति प्रशासक संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान महाकालेश्वर मन्दिर समिति प्रशासक संदीप सोनी ने श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु दर्शन एवं निर्गम मार्ग के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा चारधाम पार्किंग एवं त्रिवेणी संग्रहालय तथा महाकाल लोक में की जाने वाली बेरिकेटिंग के बारे में बताया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गणेश पटेल ने बेरिकेट्स की व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed