फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Narmada Water Reaches City Amid Falling Gambhir Dam Levels, Easing Drinking Water Concerns

उज्जैन को मिली बड़ी राहत: गंभीर डेम और गऊघाट प्लांट पहुंचा नर्मदा का पानी, प्यास बुझाने की कवायद तेज

Fri, 16 Oct 2026 03:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 03:48 PM IST
सार

कम बारिश के बीच पेयजल संकट से निपटने के लिए नर्मदा का पानी गंभीर डेम स्थित इंटकवेल और गऊघाट जल शोधन संयंत्र तक पहुंचना शुरू हो गया है। पानी की समस्या से जूझ रहे शहर में जलापूर्ति और फसलों को बचाने के बीच संतुलन बनाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Ujjain: Narmada Water Reaches City Amid Falling Gambhir Dam Levels, Easing Drinking Water Concerns
उज्जैन पहुंचा मां नर्मदा का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर की प्यास बुझाने और पेयजल संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष निदेर्शों के बाद मां नर्मदा का पानी उज्जैन पहुंचना शुरू हो गया है। गुरुवार से गंभीर डेम स्थित इंटकवेल और गऊघाट जल शोधन संयंत्र में नर्मदा जल की आवक शुरू हो गई है, जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस राहत के साथ-साथ जिले में कम बारिश के कारण पैदा हुए गंभीर जल संकट और किसानों की फसलों को बचाने को लेकर एक बड़ी चुनौती भी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वर्ष उज्जैन शहर और जिले में सामान्य औसत की तुलना में लगभग 24 इंच कम बारिश दर्ज की गई है। मानसूनी बेरुखी के कारण जिले का मुख्य जल स्रोत कहा जाने वाला गंभीर डेम पूरी तरह भर नहीं सका। वर्तमान स्थिति यह है कि गंभीर डेम में अब केवल 600 एमसीएफटी पानी ही शेष बचा है। सामान्य तौर पर यह पानी शहर की पेयजल आवश्यकताओं के अनुसार लगभग चार महीने तक पर्याप्त माना जाता है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने प्रशासन और आमजन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


फसलों और शहर की जलापूर्ति के बीच कशमकश
गंभीर डेम के कैचमेंट क्षेत्र के आसपास स्थित करीब दो दर्जन गांवों में कम वर्षा के कारण सिंचाई का भयंकर संकट पैदा हो गया है। अन्नदाता किसान अपनी खड़ी फसलों को सूखने से बचाने के लिए मजबूरन डेम से पानी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग, CM से मिले प्रतिनिधि, बोले-13% होल्ड पदों पर राहत दें


एक तरफ शहर की प्यास बुझाने को लेकर उज्जैन शहर को नियमित और सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए निरंतर पानी की आवश्यकता है। वहीं दूसरी तरफ किसानों का भविष्य किसानों के सामने उनकी खून-पसीने की मेहनत से उगाई गई फसलों को बचाने का संकट है। इन दोनों के बीच संतुलन बिठाना अब जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के लिए सबसे बड़ी परीक्षा बन गया है। यदि डेम से इसी प्रकार सिंचाई के लिए पानी की निकासी जारी रही, तो उपलब्ध जल भंडार तेजी से घट सकता है, जिससे आगामी महीनों में शहर के पेयजल पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।

प्रशासन के सामने प्रभावी जल प्रबंधन की चुनौती
गऊघाट प्लांट तक नर्मदा जल के पहुंचने से गंभीर डेम पर शहर की निर्भरता कुछ हद तक कम जरूर होगी लेकिन संकट पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन के समक्ष अब मुख्य चुनौती यह है कि नर्मदा के जल की नियमित आवक हो। शहर की दैनिक खपत और किसानों की सिंचाई के पानी के बीच एक सटीक तालमेल और निगरानी रखकर ही समस्या का समाधान किया जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed