{"_id":"65bf5ede98dbc232960fec16","slug":"name-will-be-highlighted-again-in-guinness-book-of-world-records-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से फिर नाम होगा रोशन, शिव ज्योति अर्पणम पर 30 लाख दीपक होंगे प्रज्जवलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से फिर नाम होगा रोशन, शिव ज्योति अर्पणम पर 30 लाख दीपक होंगे प्रज्जवलित
Sun, 04 Feb 2024 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:24 PM IST
सार
Ujjain: 1 मार्च से 9 अप्रैल 2024 तक आयोजित विक्रमोत्सव अंतर्गत 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव अंतर्गत 30 लाख प्रज्जवलित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड शहर के नाम किया जाएगा। यह निर्णय प्रशासनिक संकुल भवन में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के साथ हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से फिर नाम होगा रोशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैठक में जानकारी दी गई कि दीपोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष लगभग 30 लाख दीपकों को प्रज्जवलित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में उक्त आयोजन दर्ज किया जायेगा। पिछले वर्ष लगभग 18 लाख दीप प्रज्जवलित किये गये थे। इस बार का लक्ष्य लगभग 30 लाख रखा गया है।
विज्ञापन
बैठक में दीप प्रज्जवलन क्षेत्र शिप्रा नदी के प्रमुख तटों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस बार अधिक संख्या के मद्देनजर दीप प्रज्जवलन हेतु नये सेक्टर का आवंटन किये जाने की आवश्यकता होगी। दीपोत्सव के साथ ही अन्य आयोजन किये जाना भी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में वॉलेंटियर्स की सहभागिता भी होगी। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन हेतु अभी से कार्य योजना बनाई जाये।
विज्ञापन
जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित हो आयोजन- कलेक्टर
बैठक में उत्सव की प्रारंभिक तैयारियां को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई एवं कहा कि दीपोत्सव आयोजन पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, आयोजन को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा इस हेतु घाटों के चयन के साथ ही घाटों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अभी से ही निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
