फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Muslims shouted slogans at Trimbakeshwar temple in Badnagar, Hindu organizations took out a protest march

MP News: बड़नगर के त्र्यंबकेश्वर मंदिर कुंड पर मुस्लिमों ने लगाए नारे, हिंदू संगठन ने विरोध में निकाली यात्रा

Sun, 23 Jul 2023 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 09:28 PM IST
सार

उज्जैन के बड़नगर के त्रयंबकेश्वर मंदिर कुंड में चौकी धोते मुस्लिम समाज का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मुस्लिम समाज के लोग चौकी धोते समय धार्मिक नारे लगा रहे हैं। इसी के विरोध में रविवार को हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए। बड़नगर बंद रखा गया। 

विज्ञापन
Muslims shouted slogans at Trimbakeshwar temple in Badnagar, Hindu organizations took out a protest march
बड़नगर में यात्रा निकालते हिंदू संगठन के सदस्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के बड़नगर के त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर स्थित पंढरीनाथ कुंड पर विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी कर चौकी धोने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे शहर की शांत फिजा खराब हो रही है। रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने गांधी चौक से त्र्यंबकेश्वर मंदिर तक शुद्धिकरण यात्रा निकाली और इस कुंड को गंगाजल से धोकर एसडीएम आकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़नगर बंद भी रखा गया। 
विज्ञापन


बता दें कि मोहर्रम पर्व के चलते मुस्लिम समाज में चौकी धोने की परंपरा है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष मुस्लिम संप्रदाय के लोग त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर स्थित पंढरीनाथ कुंड पर चौकी धोने आते हैं। इस बार भी चौकी धोने की परंपरा निभाई जा रही थी कि तभी विशेष संप्रदाय के कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी की गई। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई और इसे नगर की शांति भंग करने का कदम बताते हुए इस पर विरोध जताया। कुंड पर चौकी धोने के दौरान विशेष संप्रदाय द्वारा की गई नारेबाजी की घटना को लेकर ही हिंदूवादी संगठनों ने नगर बंद करवाकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 

Muslims shouted slogans at Trimbakeshwar temple in Badnagar, Hindu organizations took out a protest march
यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने की सौहार्द्र बनाए रखने की अपील
वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही बड़नगर थाना प्रभारी अमित सोलंकी के पास पहुंची उन्होंने तुरंत एसडीओ पुलिस रवीन्द्र बोयट की उपस्थिति में शहर काजी नासिर उद्दीन व मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के साथ थाना परिसर पर बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सौहार्द्र बनाए रखने की बात कही थी।

पुलिस ने दिया आश्वासन, स्थिति सामान्य 
हालांकि पूरे बड़नगर में माहौल को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीमें लॉ एंड आर्डर के लिए तैनात हुई हैं। पुलिस और प्रशासन ने हिन्दू संगठनों से बातचीत की और स्थिति को सामान्य किया। पुलिस ने हिंदू संगठनों से कहा कि पुलिस और प्रशासन ने कल ही मुस्लिम संगठन से इस विषय में बात की थी। इस मामले में और भी बात मुस्लिम समाज से की जाएगी अगर कोई दोषी हुआ तो उस पर वैधानिक कार्रवाई भी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed