फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Municipal Corporation doing construction Simhastha 2028. Divisional Commissioner arrived inspection happened

Ujjain News: सिंहस्थ की तैयारियां तेज, संभागायुक्त ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण; कहा- कमी बर्दाश्त नहीं

Sat, 20 Sep 2025 09:45 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 09:45 PM IST
सार

Ujjain Simhastha 2028 : उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त आशीष सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि आयोजन में किसी तरह की कमी न रहे।

विज्ञापन
Municipal Corporation doing construction Simhastha 2028. Divisional Commissioner arrived inspection happened
निरीक्षण करते हुए अधिकारीगण।

विस्तार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण संभागायुक्त आशीष सिंह ने किया। निरीक्षण की शुरुआत विक्रम नगर रेलवे स्टेशन को देवास रोड से जोड़ने वाले कोठी रोड मार्ग से हुई। संभागायुक्त ने महावीर बाग कॉलोनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए स्टॉर्म वाटर लाइन, मार्ग निर्माण और मोबिलिटी प्लान के तहत नवनिर्मित मार्गों के उपयोग की योजना जल्दी तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, निगम इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

 

Municipal Corporation doing construction Simhastha 2028. Divisional Commissioner arrived inspection happened
निर्माण का अवलोकन करते हुए अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जंक्शन की नंबरिंग और ट्रैफिक प्लान
कोठी रोड मार्ग के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि सभी जंक्शन की नंबरिंग की जाए और उनके लिए अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्वालिटी मैकेनिज्म तैयार कर रियल टाइम टेस्टिंग की जाए। क्यूब टेस्ट और अन्य जांच समय पर हों। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मार्गों पर सेंट्रल लाइटिंग लगाई जाए और विश्वविद्यालय छात्रों की सुविधा के लिए सर्विस लेन बनाई जाए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

ये भी पढ़ें-  Indore News: पेड़ों को बचाने सड़क पर उतरे लोग, क्या सरकार सुनेगी 'इंदौर के फेफड़ों' की गुहार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Municipal Corporation doing construction Simhastha 2028. Divisional Commissioner arrived inspection happened
अधिकारियों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
पंचमुखी मार्ग निर्माण का निरीक्षण
संभागायुक्त ने पंचमुखी हनुमान मार्ग का भी निरीक्षण किया और कहा कि सभी महत्वपूर्ण जंक्शन पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से सुधार कार्य किए जाएं। उन्होंने इस मार्ग की नवीनतम लेब रिपोर्ट भी देखी।
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- MP Politics : कांग्रेस विधायक पर 20 लाख रु. के घोटाले का आरोप, भाजपा ने सख्ती की दी चेतावनी दी; दागे ये सवाल


 
विज्ञापन

Municipal Corporation doing construction Simhastha 2028. Divisional Commissioner arrived inspection happened
लैंडस्केपिंग पर भी विशेष ध्यान देने के लिए सुझाव दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
क्वालिटी पर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान आशीष सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ लैंडस्केपिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शहर की सुंदरता में इजाफा हो। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सिंहस्थ कार्यों की गुणवत्ता में 1 प्रतिशत भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट को कोर कटिंग और अन्य गुणवत्ता जांच नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें- MP Politics : कांग्रेस के शराब वाले बयान पर CM मोहन का पलटवार, कहा- बहनें कोई कांग्रेसी आए तो चप्पल तैयार रखना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed