फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Ravi Kishan arrived to see Baba Mahakal

Ujjain: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सांसद रवि किशन, भस्मारती में शामिल होकर कहा- ‘मैं बाबा महाकाल का सेवक’

Mon, 18 Dec 2023 10:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

Ujjain News: गोरखपुर से सांसद रवि किशन आज सोमवार अलसुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए और ओम नमः शिवाय के साथ ही जय श्री महाकाल-जय जय महाकाल का उद्घोष करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
MP Ravi Kishan arrived to see Baba Mahakal
सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र के सांसद रवि किशन आज बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और पूजन अर्चन भी किया।

विज्ञापन


बाबा महाकाल का सेवक हूं
बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के बाद सांसद रवि किशन ने अमर उजाला को बताया कि मैं बाबा महाकाल का सेवक हूं और उन्हीं के चरणों का दास हूं। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और यहां सेवा कार्यों में लगे लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं, बाबा महाकाल के दर्शन करने का मेरा अनुभव अच्छा रहा है। अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और कहां की मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।
विज्ञापन



महाकाल ने मेरी बात सुनी
वहीं, मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में कई कार्य किए गए हैं। आज बाबा महाकाल ने अपने विधायक को यहां का राजा बना दिया है। विश्व के राजा बाबा महाकाल ने मध्यप्रदेश का राजा डॉ. मोहन यादव को बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में प्रचार के दौरान में यहाँ आया था, तब मैंने बाबा महाकाल से कामना की थी कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बने। मेरे महाकाल ने मेरी बात सुनी और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी। हर हर महादेव, महाकाल महाराज की जय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed