फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Politics Why did CM Shivraj remember Brahmins even before the assembly elections

MP Politics: 'CM शिवराज को विधानसभा चुनाव के पहले ही क्यों याद आए ब्राह्मण, 17 साल से उनके लिए कुछ नहीं सोचा'

Mon, 05 Jun 2023 09:45 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 09:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो घोषणा करते हैं, उसका पालन नहीं कर पाते हैं। 17 साल से वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन आज तक उन्होंने कभी ब्राह्मण समाज के हित के लिए कभी कुछ नहीं सोचा। यह बातें पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने उज्जैन में कही।
 

विज्ञापन
MP Politics Why did CM Shivraj remember Brahmins even before the assembly elections
'17 साल से उनके लिए कुछ नहीं सोचा' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 महीने के कार्यकाल में ही कई जनहितैषी योजनाएं बनाई थी, लेकिन वे इन योजनाओं का लाभ किसी भी वर्ग को दे पाते, इसके पूर्व ही सरकार चली गई। यह बात पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने उज्जैन के ग्राम दाऊदखेड़ी में सरपंच पुष्पा उदय सिंह दरबार द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज धर्म का असली सेवा ब्राह्मण समाज करता है। उनके होने से ही परंपराओं का निर्वहन ठीक तरह से हो रहा है। ब्राह्मण समाज को पर्याप्त सम्मान मिलना चाहिए और कांग्रेस पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन के दौरान उनके साथ युवा नेता राजेंद्र वशिष्ठ भी नजर आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के 15 साल पर भारी हमारे 15 महीने...
जयवर्धन सिंह ने मीडिया को बताया कि 15 महीने में ही जो काम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किए थे। वह 15 साल में भी बीजेपी सरकार नहीं कर पाई है। कांग्रेस की सरकार बनी तो बिजली के बिल 100 यूनिट तक पूरे माफ होंगे और इससे अधिक यूनिट बनने पर आधे रेट में बिजली का बिल लिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी जो की अधूरी रह गई थी उसे भी पूरा किया जाएगा। साथ ही गौशाला का निर्माण और महाकाल लोक में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच करवाकर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाई जाएगी।

माता-बहनों से भी की बात...
सम्मान समारोह के बाद पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह माता-बहनों से भी मिले। जहां उन्होंने कांग्रेस का पेंपलेट दिखाते हुए माता बहनों से कहा कि टेंपलेट में लिखी कोई भी बात झूठ नहीं है। हम प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस की टंकी देंगे और नारी सम्मान योजना का लाभ भी आप माता बहनों को जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed