फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Politics: Kamal Nath's application to Mahakal - free the people from the government of 50% commission

MP Politics: कमलनाथ की महाकाल को अर्जी- 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार के राज से प्रदेश की प्रजा को मुक्ति दिलाएं

Mon, 14 Aug 2023 05:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

महाकाल से कमलनाथ ने कमीशन वाली सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने की कामना की है। इसके लिए पर्चे भी बनवाए गए हैं। वहीं कमलनाथ ये भी घोषणा की कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक महाकाल परिसर में होगी। 

विज्ञापन
MP Politics: Kamal Nath's application to Mahakal - free the people from the government of 50% commission
महाकाल के दरबार में अर्जी लेकर पहुंचे कमलनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए। महाकाल से कमलनाथ ने कमीशन वाली सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने की कामना की है। इसके लिए पर्चे भी बनवाए गए हैं। कमलनाथ ने सवारी से पहले सभामंडप में भी भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया।
विज्ञापन


बता दें साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कमलनाथ ने महाकाल पहुंचकर सरकार बदलने की अर्जी तक लगा ही है। बता दें कि सोमवार को कमलनाथ महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल का पूजन किया और प्रदेश की जनता को कमीशन वाली सरकार से मुक्ति दिलाने की अर्जी भी लगाई है।  
विज्ञापन


क्या लिखा है अर्जी में 
कमलनाथ ने महाकाल से जो अर्जी लगाई है, उसमें जो लिखा है, उसे हमें शब्दश: आपको बता रहे हैं।
जय महाकाल,
भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम।
हे अविनाशी,
मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं और हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें।
आसुतोष तुम्ह अवढर दानी।
आरति हरहु दीन जनु जानी।।
आपका चरण सेवक
कमलनाथ



कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने आज महाकाल भगवान के दरबार में अर्जी लगाई है। मैंने महाकाल से प्रार्थना की है। प्रदेश को भ्रष्टाचार की जननी पार्टी से मुक्ति दिलाने की कामना की है। कमलनाथ महाकाल की सवारी में शामिल हुए हैं। वहीं कमलनाथ ने उज्जैन में घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल मंदिर परिसर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed