फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: When the robber bride cheated, the young man along with his friends came up with a trick

MP News: लुटेरी दुल्हन ने ठगा तो युवक ने दोस्तों के साथ निकाली तरकीब, पूरा गिरोह आया पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 09 Mar 2024 03:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 03:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में लुटेरी दुल्हन से ठगा गया तो युवक ने दोस्तों के साथ तरकीब निकाली। अब पुलिस के हाथों गिरफ्तार करा दिया। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चार सदस्य अब भी फरार है। 

विज्ञापन
MP News: When the robber bride cheated, the young man along with his friends came up with a trick
उज्जैन में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

उज्जैन में एक माह पहले लुटेरी दुल्हन का शिकार हुए युवक ने साथियों के साथ मिलकर दूसरी शादी रचाने आई युवती को पकड़ लिया। उसके गिरोह के तीन साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी और चोरी का प्रकरण दर्ज कर गिरोह के चार सदस्यों की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


महिदपुर थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि दिलीप पिता अमरसिंह राजपूत निवासी महिदपुर ने जनवरी में परिचित के माध्यम से महाराष्ट्र में रहने वाली श्रुति नामक युवती से मंदिर मे विवाह किया था। शादी के दो दिन बाद श्रुति सोने का मंगलसूत्र, 500 ग्राम चांदी की पायजेब और 50 हजार रुपये लेकर भाग निकली थी। दुल्हन के लापता होने के बाद से दिलीप अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी तलाश में लगा हुआ था। एक माह बाद उसे पता चला कि श्रुति दूसरी शादी रचाने के लिए आलोट के ग्राम भीमगोल में आई हुई है। दिलीप अपने साथियों के साथ आलोट पहुंचा और उसे गिरोह के तीन सदस्यो के साथ पकड़ लिया। चारों को महिदपुर लाया गया और पुलिस को सौंपा गया। लुटेरी दुल्हन के पकड़ाने पर दिलीप की शिकायत पर मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा है लुटेरी दुल्हन
थाना प्रभारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन श्रुति पहले से शादीशुदा है। वह मूलरूप से तेलांगाना की रहने वाली है। महाराष्ट्र के कल्याण नामक व्यक्ति से उसका विवाह हुआ है। उसके गिरोह से जुड़े जीवन पिता रामलाल परमार, बद्रीलाल पिता चैनाजी निवासी आजमाबाद राघवी और सेवा चौधरी निवासी तेलांगाना गिरफ्त में आए है। गिरोह में शामिल पूजा, उसका पति सूरजमल, दरबार पिता रामलाल निवासी झारड़ा और उत्तम पिता विजयसिंह फरार है। उनकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब परिवार बताकर लिये थे डेढ़ लाख
लुटेरी दुल्हन का शिकार दिलीप ने बताया कि वह ड्रायवरी करता है। उसने परिचित जीवन परमार से शादी के लिये रिश्ता दिखाने के लिये कहा था। उसने पूजा और उसके पति सूरजमल से मिलाया था। उन्होंने शादी के लिए लडक़ी दिखाने के लिये कहा और बताया कि परिवार काफी गरीब है। उन्हें डेढ़ लाख रुपये शादी की तैयारी के लिए देना होगें। उन्होंने लडक़ी और उसके परिवार को रिश्ता तय करने के लिए बुलाया था। उस दौरान डेढ़ लाख दिए थे। 27 जनवरी शादी की तारीख तय हुई और धनवंतरी महादेव मंदिर बैजनाथ मंदिर में शादी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed