फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Video made in Ujjain at 4 am, told danger to life, then hanged

MP News: उज्जैन में सुबह चार बजे बनाया वीडियो, जान को बताया खतरा, फिर लगा ली फांसी

Tue, 18 Apr 2023 10:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:23 PM IST
सार

उज्जैन में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह चार बजे वीडियो रिकॉर्ड कर कहा कि मुझे जान का खतरा है। फिर एक सुसाइड नोट लिखकर खुद ही जान दे दी। 

विज्ञापन
MP News: Video made in Ujjain at 4 am, told danger to life, then hanged
तूफान सिंह और उसका सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरी जान को खतरा है। मैं 18 अप्रैल 2023 की सुबह चार बजे यह वीडियो बना रहा हूं। मुझे सीमाबाई सिसोदिया सुता खेड़ावली, सरदारसिंह और जसवंत सिंह से जान का खतरा है। जरूरी सूचना... यह बोलते हुए ग्राम पंवासा मे रहने वाले वृद्ध ने मंगलवार सुबह वीडियो बनाकर सुसाइड नोट लिखा। उसके बाद उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी लगते ही पंवासा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मृतक को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास पंवासा में ही रहने वाले तूफान सिंह पिता मानसिंह उम्र 65 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया है। मृतक के साले जसवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। उनकी बहन हॉस्पिटल में काम करती है, इस वजह से वह ड्यूटी पर गई थी। तूफान सिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाने के पहले वीडियो बनाया है। इसमें वे खुद की जान का खतरा होने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो में सुसाइड नोट भी दिखाई दे रहा है। उसमें कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। पंवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि इस मामले मे मृतक के परिजनों के बयान लिए जाएंगे। पूरी जांच भी की जाएगी अभी मामले में मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed