फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Two killed in road accident on Unhel Road, unknown vehicle ran over son-in-law and mother-in-law

MP News: उन्हेल रोड पर सड़क हादसे में दो की मौत, रिश्तेदारों से मिल लौट रहे दामाद-सास को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Thu, 25 May 2023 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 07:08 PM IST
सार

उज्जैन जिले के उन्हेल के समीप लालघाटी पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
MP News: Two killed in road accident on Unhel Road, unknown vehicle ran over son-in-law and mother-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मरने वाले सास और दामाद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन दिन में ये दूसरा बड़ा हादसा है। 
विज्ञापन


उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात 12 बजे के करीब उन्हेल के समीप लालघाटी पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर देखा तो एक वृद्धा और युवक की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए। उनकी पहचान कमल पिता प्रभुलाल निवासी और उसकी सास उल्काबाई पति भूराप्रसाद साहनी निवासी नागदा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मृतकों के रिश्तेदार बृजेन्द्र निवासी बिरलाग्राम ने बताया कि वे सभी रिश्तेदार से मिलने बुधवार सुबह उज्जैन आए थे और रात में वापस लौट रहे थे। कमल उनके आगे निकल गया था और उन्हेल के समीप जाकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जब वे पीछे- पीछे वहां पहुंचे तो कमल और उल्काबाई की दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। उन्होंने एक चार पहिया वाहन को वहां से जाते हुए देखा था। गुरुवार सुबह दोनों मृतकों के शवों का उन्हेल के अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में दूसरा हादसा
तीन दिन पहले भी उन्हेल कृषि उपज मंडी के समीप बाइक सवार नागदा के दंपत्ति को ट्रक ने रौंद दिया था, जिसमें पति की मौत हो गई थी और महिला को भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed