फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Professor lists benefits of offering namaz and becoming Muslim on WhatsApp Vikram University

MP News: 'व्हाट्सएप में नमाज पढ़ने और मुस्लिम बनने का फायदा गिनाते हैं प्रोफेसर,' वीयू के छात्रों का आरोप

Sat, 22 Jun 2024 05:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 05:12 PM IST
सार

उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में छात्रों ने एक प्रोफेसर पर व्हाट्सएप ग्रुप में हिंदू छात्रों को टारगेट करने और उन्हें नमाज पढ़ने एवं मुस्लिम बनने के फायदे बताने का आरोप लगाया है। इसे लेकर शुक्रवार को कई छात्रों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन
MP News Professor lists benefits of offering namaz and becoming Muslim on WhatsApp Vikram University
विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में इस बात पर बवाल मचा कि एक प्रोफेसर व्हाट्सएप ग्रुप में नमाज पढ़ने और मुस्लिम बनने के फायदे बताने के साथ ही हिंदू विद्यार्थियों को तिलक लगाने और कलावा बांधने पर रोकने, हिंदू बच्चों को कम नंबर देने और व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों को शायरी भेजते हैं। इस शिकायत के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने विक्रम यूनिवर्सिटी में पहुंचकर जमकर बवाल मचाया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फॉर्मेसी डिपार्मेंट के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और उसे तब तक नहीं खोला, जब तक की कुलपति अखिलेश कुमार पांडे खुद वहां नहीं आ गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विक्रम यूनिवर्सिटी के फॉर्मेसी डिपार्टमेंट में मचे इस बवाल को लेकर जब जानकारी निकाली गई तो पता चला कि फॉर्मेसी डिपार्टमेंट के एक प्रोफेसर अनीश शेख के द्वारा विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जाता है। यह प्रोफेसर मुस्लिम विद्यार्थियों को तो अच्छे नंबर देते हैं, लेकिन हिंदू विद्यार्थियों को कम नंबर देने के साथ कभी-कभी फेल भी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री आदर्श चौधरी ने बताया कि हमने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ फॉर्मेसी डिपार्मेंट के गेट पर ताला लगा दिया, जिसकी जानकारी लगते ही विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पांडे यहां पहुंचे थे। जिन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विद्यार्थियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर प्रोफेसर शेख को तत्काल प्रभाव से 15 दिन के लिए हटा दिया और बताया कि इस मामले में एक टीम बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed