फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Premchand Guddu will form the third strongest party in Madhya Pradesh

MP News: मध्यप्रदेश में तीसरी सबसे मजबूत पार्टी बनाएंगे प्रेमचंद गुड्डू, कहा- कांग्रेस-BJP के लोग संपर्क में

Mon, 22 Jan 2024 01:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में तीसरी सबसे मजबूत पार्टी बनाने का प्रेमचंद गुड्डू ने दावा किया है। प्रेमचंद ने कहा, कांग्रेस से निष्कासित नेताओं का सहारा बनेगी पार्टी, भाजपा के लोग भी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
MP News Premchand Guddu will form the third strongest party in Madhya Pradesh
प्रेमचंद गुड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में तीसरा मोर्चा का विकल्प हमेशा से बाहर के नेताओं ने आकर तैयार करने की कोशिश की है। परंतु कभी भी वे सफल नहीं हो पाए और न ही एमपी के लोगों ने इन पर भरोसा किया है। लेकिन अब मध्यप्रदेश के स्थानीय नेताओं को लेकर तीसरा मोर्चा बनाया जाएगा। निर्वाचन आयोग में पार्टी के नाम के लिए आवेदन कर दिया है। वहां से नाम मिल जाने के बाद नाम सार्वजनिक किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि यह बातें प्रेमचंद गुड्डू ने अमर उजाला से विशेष चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से निष्कासित सभी नेताओं को वे अपनी पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि भाजपा के लोग भी उनके संपर्क में हैं। गुड्डू ने लोकसभा चुनाव के संबंध में कहा कि अभी समय नहीं है, उनकी पार्टी का नाम भी नहीं मिला है। इसलिए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, परन्तु जो अच्छे प्रत्याशी होंगे उनका समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन




गुड्डू ने कांग्रेस द्वारा निष्कासन पर एक पत्र जारी कर कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले ही वे अपना इस्तीफा तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को दे चुके थे। लेकिन अब चुनाव के बाद उनका कांग्रेस से निष्कासन बचकाना एलान है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा से सौदेबाजी करते हुए कांग्रेस को बर्बाद किया था और अब नया नेतृत्व भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की बची-खुची कांग्रेस का नामो निशान भी मिटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर भाजपा से सांठगांठ किए जाने की विस्तृत जानकारी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed