{"_id":"649abfb0cae503e12c06608a","slug":"mp-news-poster-put-outside-temple-in-ujjain-enter-here-only-by-wearing-decent-clothes-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में मंदिर के बाहर लगा पोस्टर, लिखा है- यहां मर्यादित कपड़े पहनकर ही करें प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में मंदिर के बाहर लगा पोस्टर, लिखा है- यहां मर्यादित कपड़े पहनकर ही करें प्रवेश
Tue, 27 Jun 2023 04:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 04:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अशोकनगर और भोपाल के बाद अब उज्जैन के नागदा में हनुमान मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। यहां के खड़े हनुमान मंदिर में पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा है कि छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जीन्स जैसे कपड़े पहनकर आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे लोग मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने के बाद हाल ही में मध्यप्रदेश के अशोकनगर ओर भोपाल का एक मंदिर सुर्खियों में आया था। इसके बाद अब उज्जैन के नागदा के मंदिर में भी अब पोस्टर लग गए हैं कि कृपया मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर ही प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागदा के खड़े हनुमान मंदिर मे जब भक्त दर्शन करने पहुंचे तो उन्हें मंदिर के गेट के पास मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने के आग्रह वाली एक अपील दिखाई दी। जो की पोस्टर के माध्यम से की गई थी। पोस्टर में लिखा था कि विनम्र आग्रह सभी महिलाओं एवं पुरुषों से निवेदन है कि मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। छोटे वस्त्र, हॉफ पैंट, बर्मुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जीन्स आदि ऐसे कपड़े पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें। सात्विक वस्त्रों और सात्विक मन से ही मंदिर में प्रवेश किया करे।
विज्ञापन
हालांकि, पोस्टर में किसी तरह के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात नहीं कही गई। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर के पुजारी पवन ने बताया कि खड़े हनुमान का प्राचीन मंदिर है। पोस्टर लगाने के पीछे का उद्देश्य सिर्फ यही है कि जो नए भक्त आते हैं वो मर्यादा का ख्याल रखें और मंदिर में आने वाली युवा पीढ़ी को मोटिवेशन मिले।
