{"_id":"660bd4bc96f72d67a40e3959","slug":"mp-news-jp-nadda-will-come-to-ujjain-on-wednesday-visit-mahakal-temple-with-cm-mohan-yadav-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जेपी नड्डा बुधवार को उज्जैन आएंगे, सीएम मोहन यादव के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जेपी नड्डा बुधवार को उज्जैन आएंगे, सीएम मोहन यादव के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे
Tue, 02 Apr 2024 03:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:19 PM IST
सार
कल यानी तीन अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा उज्जैन आ रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी रहेंगे, सभी बाबा महाकाल मंदिर दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
जगत प्रसाद नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद भारतीय जनता पार्टी का ध्यान सभी लोकसभा सीटों पर केंद्रित हो चुका है। इन दिनों पार्टी के स्टार प्रचारक प्रथम चरण में होने वाले मतदान को देखते हुए लोकसभा सीटों पर पहुंचने लगे हैं और जमकर प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्टार प्रचारक जेपी नड्डा इन दिनों मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जो कि बुधवार को उज्जैन पहुंचेंगे और बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार सुबह 10:30 बजे बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आएंगे। नड्डा का यह कार्यक्रम सिर्फ देव दर्शन से संबंधित है। उज्जैन में उनकी कोई बैठक, सम्मेलन या कोई अन्य कार्यक्रम नहीं होगा। पार्टी के पदाधिकारी पहले मंदिर के बाहर ही नड्डा का स्वागत सम्मान करेंगे। नड्डा बाबा महाकाल के दर्शन व उनका आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
जबलपुर, शहडोल और रीवा के दौरे पर रहेंगे
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक भी हैं। इसीलिए शहडोल, जबलपुर और रीवा की लोकसभा सीटों पर पहुंच रहे हैं और प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार-प्रसार करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हल्ला भी बोल रहे हैं।
