फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: In Ujjain, the young man slit his wife's throat, then drank poison, both died

MP News: उज्जैन में युवक ने पत्नी का गला काटा, फिर पी लिया जहर, दोनों की हो गई मौत

Sun, 09 Apr 2023 01:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

उज्जैन जिले के ग्राम नंदवासा में जघन्य हत्याकांड सामने आया है। युवक ने पहले तो पत्नी का गला काटा। फिर जहर खाकर जान दे दी। 
 

विज्ञापन
MP News: In Ujjain, the young man slit his wife's throat, then drank poison, both died
उज्जैन में जांच करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में शनिवार सुबह पति और पत्नी खेत पर गए तो खुशी-खुशी थे। खेत पर न जाने उनके बीच क्या विवाद हुआ कि पति ने पत्नी का गला काटकर जान ले ली। फिर पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड की जानकारी उस समय लगी जब दंपत्ति का आठ वर्षीय बेटा खेत पर पहुंचा। उसकी मां का गला कटा हुआ था। पिता भी बेसुध था। मामले की जानकारी लगते ही खाचरोद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नंदवासा में दिनेश पिता रमेश उम्र 35 वर्ष सुबह पत्नी भावना के साथ अपने खेत पर काम करने गया था। दोपहर तीन बजे उसका बेटा आशीष स्कूल से घर पहुंचा। घर पर स्कूल बैग रखकर खेत चला गया। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो उसने मां को लहुलुहान हालत में देखा। फिर पिता को तलाशा तो वह भी कुछ ही दूरी पर बेसुध हालात में मिले। उसके पिता के मुंह से झाग निकल रहे थे। बेटे के रोने की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण मौक़े पर पहुंचे। इस समय तक युवक की सांसें चल रही थी। तत्काल परिजन उसे रतलाम अस्पताल लेकर पहुंचे पर तब तक युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले में अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ जिससे पत्नी की हत्या कर पति ने खुद किटनाशक पीकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवारज़नों से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मामले में खाचरौद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविकता का पता चल सकेगी। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed