{"_id":"640f01ae15861276520b9593","slug":"mp-news-five-arrested-for-plotting-to-rob-atm-knife-bars-chili-powder-seized-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एटीएम लूटने की साजिश रच रहे पांच गिरफ्तार, चाकू-सरिया, मिर्च पाउडर हुए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एटीएम लूटने की साजिश रच रहे पांच गिरफ्तार, चाकू-सरिया, मिर्च पाउडर हुए जब्त
Mon, 13 Mar 2023 04:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:27 PM IST
सार
मंगलनाथ मंदिर के पास एटीएम लूटने की साजिश रची जा रही थी। पांच बदमाश वारदात को अंजाम देने की ताक में थे। मुखबिर की सूचना पाकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एटीएम लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में रविवार रात मंगलनाथ मंदिर के सुलभ शौचालय के पीछे जंगल में पांच बदमाश हथियारों से लैस होकर एटीएम लूटने की ताक में थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पांचों बदमाशों को भागने तक का मौका नहीं दिया और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली थी कि मंगलनाथ मंदिर के सामने सार्वजनिक सुलभ शौचालय के पीछे कुछ बदमाश हथियार से लैस हैं। किसी वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम रात में मौके पर पहुंची। तब बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पांचों को बंदी बना लिया। उनके पास से पुलिस ने चाकू, सरिया, मिर्च पावडर सहित अन्य हथियार जब्त किए। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे धनवंतरी कॉलेज का एटीएम लूटने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विपिन चौहान निवासी बापूनगर, निखिल निवासी चिंतामण नगर, अजय निवासी बापूनगर और गोलू निवासी ढांचा भवन, वीरेन्द्र निवासी अमन नगर बताए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित लूट की धाराओं में कायमी कर ली गई है।
विज्ञापन
