फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Electricity company will open its own police station in Ujjain

MP News: उज्जैन में बिजली कंपनी खोलेगी खुद का पुलिस थाना, लाइनमैन-अधिकारियों से अभद्रता मामलों पर लगेगा अंकुश

Sun, 31 Dec 2023 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

उज्जैन में जल्द ही बिजली थाना खुलने जा रहा है। बिजली कंपनियों द्वारा बिजली थाने बनाए जाने की मांग की जा रही थी। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलते ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Electricity company will open its own police station in Ujjain
उज्जैन में खुलेगा बिजली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में बिजली कंपनी अपना खुद का पुलिस थाना खोलेगी, जिसका नाम होगा बिजली थाना। इसको लेकर शासन स्तर पर भी पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। बिजली थाना खुलने के बाद बिजली चोरी के प्रकरण बनाने पर लाइनमैनों और अधिकारी के साथ होने वाले विवाद और अभद्र व्यवहार पर अंकुश लगाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिजली चोरी के मामलों में बिजली कंपनी को स्थानीय पुलिस की मदद के लिए पत्राचार करना पड़ता है। इसके बाद भी कई बार पुलिस नहीं आती। ऐसे में अकेले जाने पर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी मारपीट, पथराव के शिकार हो जाते हैं। शहर में बिजली कंपनी के 9 जोन कार्यालय हैं। जहां पर आए दिन ऐसी कई घटनाएं होती हैं। इस कारण बिजली कंपनियों द्वारा बिजली थाने बनाए जाने की मांग की जा रही थी। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलते ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले मक्सी रोड जोन कार्यालय पर हुई थी तोड़फोड़
बता दें कि दो दिन पहले बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ता ने मक्सी रोड जोन कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की थी। कार्यालय बंद होने के बावजूद उपभोक्ता ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। फिलहाल उपभोक्ता की पुष्टि नहीं होने के कारण बिजली कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। जाहिर है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही बिजली कंपनी के पास खुद के थाना और पुलिस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हो चुका है अफसरों पर हमला
बिजली कंपनी के अनुसार हाल ही में पिपलीनाका क्षेत्र में जेई और एई स्तर के अधिकारियों के साथ मारपीट और पत्थराव की घटना सामने आई थी। ऐसे कुछ मामलों में कोतवाली, माधवनगर और जीवजीगंज थाने में भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed