फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News durlabh kashyap gang comes alive sets up online arms shop ujjain police

MP News: जिंदा हुआ दुर्लभ कश्यप गैंग, लगाई ऑनलाइन हथियारों की दुकान, पुलिस बेचैन

Tue, 13 Feb 2024 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 10:25 PM IST
सार

Ujjain Durlabh Kashyap Gang: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दुर्लभ कश्यप का गैंग फिर से एक्टिव हो गया है। इस गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की बिक्री शुरू की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है।

विज्ञापन
MP News durlabh kashyap gang comes alive sets up online arms shop ujjain police
दुर्लभ कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियार बेचने की एक पोस्ट ने सनसनी मचा दी है, जिसमें कुछ युवक अपने आपको दुर्लभ कश्यप की गैंग बताकर फेसबुक पर पोस्ट डालकर हथियारों की बिक्री का खुलेआम नुमाइश कर रहे हैं। साथ ही पोस्ट में यह भी लिखा है कि कोहिनूर ग्रुप उज्जैन, देसी कट्टा पिस्टल ऑनलाइन होम डिलीवरी। इससे पहले भी कई बार बदमाशों ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली है। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन इस बार पुलिस से पूरा मामले को गंभीरता से ले रही है और इस प्रकार के पोस्ट डालने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया फेसबुक पर 25 अप्रैल 2023 को एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें युवक का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन उसके कमर में दर्जनों बंदूक की गोली और कई तरह की पिस्टल हाथ और कमर में दिख रही है। इसी तरह कोहिनूर ग्रुप नाम से भी एक पेज बनाया गया, जिसके इंट्रों में लिखा है कि पीवर बदमाश, मुख्यतः अपराधी 302, कोहिनूर ग्रुप उज्जैन देसी कट्टा पिस्टल ऑनलाइन होम ऐड्रेस डिलीवरी 93369-39678 हथियारों की नुमाइश करने वाली गैंग ने अपने पेज पर हथियारों को बेचने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी डाला है। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से डाली गई इस पोस्ट और नंबर को ट्रैस कर पुलिस विभाग एवं साइबर टीम आज से दोषियों की गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन




फेसबुक पर बने पेज पर हो रही हथियारों की नुमाइश
गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप गैंग इस समय सोशल मीडिया पर हथियारों की अवैध बिक्री का काम शुरू किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कोहिनूर ग्रुप उज्जैन देसी कट्टा पिस्टल ऑनलाइन होम डिलीवरी के नाम से पेज बनाया गया है। इसमें दुर्लभ कश्यप का फोटो भी लगा हुआ है। इसमें 23 अप्रैल 2023 को फेसबुक पेज पर वीडियो के साथ विज्ञापन अपलोड किया गया है। इसके साथ दो वीडियो भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हथियारों की नुमाइश की जा रही है। इसमें पहले वीडियो में युवक का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन उसकी कमर में पिस्टल, कट्टा, कई कारतूस, बंदूक लटकी है। एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में बका है। बैक ग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में टेबल पर रखी 5 पिस्टल भी दिखाई दे रही हैं। एक पिस्टल को उठाकर कोई दिखाता भी है, फिर वापस रख देता है।

छोटी उम्र मे डॉन बन गया था दुर्लभ कश्यप
उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप ने 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसने सोशल मीडिया पर धमकी, दादागिरी की पोस्ट डालकर खुद को चर्चित कर लिया था। इसी उम्र में उसने अपने नाम से गैंग भी बना ली। उसके गैंग से नई उम्र के लोग तीव्रता से जुड़ते गए। गैंग से जुड़े सभी लोगों का पहनावा एक जैसा होता था। माथे पर लाल टीका, आंखों में सुरमा, काला कुर्ता और गले में गमछा डाले दिखाई देते थे। दुर्लभ बहुत कम उम्र में कई बड़े अपराधों को अंजाम दे चुका था।


दुर्लभ कश्यप सितंबर 2020 में अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से उज्जैन के हेलावाड़ी क्षेत्र में चाय पीने पहुंचा था। यह इलाका पूर्व से ही KKC गैंग का था। गैंग का लीडर रमीज हेलावाड़ी था, जिस दुकान में दुर्लभ चाय पीने गया, उसका मालिक रमीज का भाई अमन भूरा था। भूरा ने दुर्लभ को पहचान लिया था। इसके बाद दोनों गैंग के बीच गैंगवार शुरू हो गई। आरोपियों ने दुर्लभ पर चाकू से 30 से ज्यादा वार किए, जहां पर दुर्लभ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed