{"_id":"670909afc360b1534a05f426","slug":"mp-news-criminals-dressed-as-girls-came-to-rob-an-atm-in-ujjain-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तन पर सलवार सूट और मन में बसा चोर…उज्जैन में लड़कियों के कपड़े पहन लूटने पहुंचे ATM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तन पर सलवार सूट और मन में बसा चोर…उज्जैन में लड़कियों के कपड़े पहन लूटने पहुंचे ATM
Fri, 11 Oct 2024 04:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने लड़कियों के कपड़े पहनकर एटीएम तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, उनकी प्लानिंग काम नहीं आई।
विज्ञापन
सीसीटीवी तस्वीर में लड़कियों के कपड़े पहने लड़के
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथ में स्प्रे, मुंह पर नकाब और शरीर पर लड़कियों के कपड़े, कुछ ऐसी ही तैयारी कर दो बदमाश चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित फजलपुरा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से रुपये चुराने पहुंचे थे। लगता है जैसे इन बदमाशों ने एटीएम की रेकी कर रखी थी। यही कारण था कि यह जल्द से जल्द एटीएम को काटकर रुपये ले जाना चाहते थे। लेकिन अचानक एटीएम का सायरन बज गया और दोनों बदमाशों को यहां से भागना पड़ा।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि फजलपुरा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को नुकसान पहुंचाकर एटीएम में रखी नकदी राशि चुराने के लिए शुक्रवार सुबह 4:15 बजे दो बदमाश ऑटो से एटीएम के पास पहुंचे थे। जहां पर दोनों बदमाशों ने एटीएम में घुसने के बाद यहां की शटर लगाई और कैमरे पर भी स्प्रे कर दिया।
विज्ञापन
यह बदमाश चोरी की वारदात में सफल हो जाते हैं। लेकिन इसके पहले ही सायरन बज गया और एक फोन बैंक के मैनेजर शुभम जोशी के पास पहुंचा। सायरन बजाने के पांच मिनट बाद ही पुलिस तुरंत यहां पहुंच गई थी। लेकिन तब तक दोनों बदमाश भाग गए थे।
विज्ञापन
बदमाशों के साथ ऑटो चालक का लगाया जा रहा सुराग
इस मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं, जिसमें एटीएम को नुकसान पहुंचा कर रुपये निकालने का प्रयास करने वाले बदमाश लड़कियों के कपड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके हाथों में स्प्रे भी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हम बदमाशों का पता लगाने में जुटे हैं। साथ ही ऑटो चालक का पता भी लगाया जा रहा है।
एफएसएल टीम भी कर रही जांच
बताया जाता है कि मामले में एफएसएल टीम भी जांच करने में जुटी हुई है, जो की अपने तरीके से जांच कर रही है। एफएसएल टीम और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर रही है, जिससे कि इन बदमाशों को पकड़ा जा सके।
