{"_id":"64f4585030cec344f60c8e47","slug":"mp-news-cm-shivraj-will-perform-rituals-in-baba-mahakal-temple-for-wish-of-good-rain-in-ujjain-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कल फिर उज्जैन आएंगे सीएम शिवराज, अच्छी वर्षा की कामना को लेकर महाकाल मंदिर में करेंगे अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कल फिर उज्जैन आएंगे सीएम शिवराज, अच्छी वर्षा की कामना को लेकर महाकाल मंदिर में करेंगे अनुष्ठान
Sun, 03 Sep 2023 03:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:26 PM IST
सार
उज्जैन जिले सहित प्रदेश के कई भागों में इस बार औसत से भी कम वर्षा हुई है, जिससे किसानों से लेकर सरकार तक के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकाल मंदिर में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर विशेष अनुष्ठान करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल यानी चार सितंबर को सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल मंदिर में अच्छी वर्षा की कामना के लिए विशेष अनुष्ठान करने आ रहे हैं। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक यानी दो घंटे तक इस अनुष्ठान में भाग लेंगे। बाबा महाकाल से उज्जैन तथा प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार उज्जैन जिले में इस पूरे सीजन में मात्र 22.5 इंच औसत वर्षा हुई है, जो हर साल की औसत वर्षा से लगभग 14 इंच कम है। इस कारण से इस बार सोयाबीन की फसल भी ठीक ढंग से पक नहीं पाई है। सोयाबीन की पत्तियां पीली होने लगी हैं और फली भी गिरने लगी हैं। ऐसे में किसान बहुत चिंतित हैं।
विज्ञापन
किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सलाह दी जा रही है कि वह कुएं से और मोटर से सोयाबीन में सिंचाई करें, जिससे सोयाबीन की फसल ठीक हो सकेगी। इसी सब नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल को अच्छी बारिश करने के लिए मनाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
