फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News CM Mohan Yadav welcomed at helipad in Ujjain gave message of cleanliness by using broom

MP News: CM मोहन यादव का उज्जैन में हेलीपैड पर हुआ स्वागत, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 23 Dec 2023 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 06:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचते ही सीएम यादव का हेलीपैड पर स्वागत किया गया। वहीं, सीएम ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन
MP News CM Mohan Yadav welcomed at helipad in Ujjain gave message of cleanliness by using broom
उज्जैन में सीएम मोहन यादव का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन पहुंचे। इस अवसर पर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ और पुष्पमाला भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, घट्टिया विधायक सतीश मालवीय, नागदा- खाचरोद विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, बड़नगर विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर अन्य गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। यहां अटल अनुभूति पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। हेलीपैड पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद में अटल अनुभूति पार्क पहुंचे, जहां पर उन्होंने पार्क में झाड़ू लगाई और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। अंत में उन्होंने स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई और कहा कि यह शपथ उज्जैन को नंबर वन लाने के लिए है। इसका सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


MP News CM Mohan Yadav welcomed at helipad in Ujjain gave message of cleanliness by using broom
हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

हस्तशिल्प मेले का सीएम ने किया उद्घाटन
उज्जैन संभाग में चल रहे विकास कार्य किस गति से जारी हैं और इसका लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है या नहीं। ऐसी ही योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन आए थे, जिन्होंने संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली और कुछ बातों पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

संभागीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री अटल अनुभूति उद्यान कोठी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले पौधारोपण किया और उसके बाद पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उज्जैन को नंबर वन बनाने के लिए शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।



कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे हस्तशिल्प मेले में पहुंचे, जहां उन्होंने दीप प्रज्जवलन और भगवान श्री गणेश को पुष्पहार पहनाकर इस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेले में लगी दुकानों पर व्यापारियों से यहां बेची जा रही सामग्री की जानकारी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed