{"_id":"661668262e199de0ef0151af","slug":"mp-lok-sabha-polls-cm-mohan-yadav-takes-dig-at-rahul-gandhi-eating-mahua-in-ujjain-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Polls: राहुल गांधी के महुआ खाने पर सीएम मोहन यादव ने कसा तंज, बोले- उन्होंने बताई अपनी मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Polls: राहुल गांधी के महुआ खाने पर सीएम मोहन यादव ने कसा तंज, बोले- उन्होंने बताई अपनी मानसिकता
Wed, 10 Apr 2024 03:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:51 PM IST
सार
MP Lok Sabha Polls: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के महुआ चखने पर तंज कसते हुए कहा, वह जबरदस्ती के नेता हैं। उनका पिंड राजनीति लायक नहीं है। उन्हें यदि महुआ खाना है और इसे बिनना है तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव सहित अन्य बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे थे। जहां शहडोल से उमरिया जाने के दौरान उन्होंने आदिवासी महिलाओं को देखकर अपना काफिला रुकवाया था और यहां इन महिलाओं के साथ महुआ बिनने के साथ ही इसे चखकर भी देखा था।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महुआ चखने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उन पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी ने महुआ खाकर अपनी मानसिकता बता दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर महुआ चखने पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि वह जबरदस्ती के नेता हैं, उनका पिंड राजनीति लायक नहीं है। उन्हें यदि महुआ खाना है और इसे बिनना है तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
उज्जैन में कांग्रेस के रतलाम जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष बुधवार को संभागीय भाजपा कार्यालय उज्जैन में रतलाम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, जोबट अलीराजपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह अजनार, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार, रघुनंदन शर्मा जोबट, आनंद भाई शाह चंद्रशेखर आजाद नगर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन नगर अध्यक्ष विवेक जोशी और रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
