फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: This time, employees will not have to stand in queue to collect voting material

MP Election: इस बार वोटिंग सामग्री लेने कर्मचारियों को नहीं लगाना होगी कतार, टेबल पर ही पहुंचेगी मतदान सामग्री

Sun, 12 Nov 2023 10:20 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 10:20 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सामग्री के वितरण की इस बार अलग व्यवस्था की गई है। इस बार मतदान सामग्री खिड़कियों से नहीं दी जाएगी और ना ही कर्मचारियों को लंबी कतार में लगना पड़ेगा। इस बार हर विधानसभा के सेक्टर बना दिए गए हैं और सेक्टर अधिकारी के अधीन आने वाले मतदान केंद्र की टेबल लगेगी।

विज्ञापन
MP Election: This time, employees will not have to stand in queue to collect voting material
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सामग्री के वितरण की इस बार अलग व्यवस्था की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार जिले की सात विधानसभा कि मतदान सामग्री खिड़कियों से नहीं बटेगी, मतदान सामग्री का वितरण सेक्टर वाइज होगा और हर सेक्टर में मतदान केंद्र की टेबल लगेगी और वहीं पर मतदान सामग्री पहुंचा दी जाएगी। इस बार किसी को भी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। 
विज्ञापन

 
जिले की सात विधानसभा में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सामग्री के वितरण की इस बार अलग व्यवस्था की गई है। मतदान सामग्री वितरण के लिए पूरा प्लान निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह के निर्देशन में बना है। इस बार मतदान सामग्री खिड़कियों से नहीं दी जाएगी और ना ही कर्मचारियों को लंबी कतार में लगना पड़ेगा। इस बार हर विधानसभा के सेक्टर बना दिए गए हैं और सेक्टर अधिकारी के अधीन आने वाले मतदान केंद्र की टेबल लगेगी। इन टेबल पर कर्मचारियों को बैठा दिया जाएगा और वहीं पर मतदान संबंधी सभी सामग्री टेबल पर ही पहुंचेगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने प्लान तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज के अलग-अलग भागों में विधानसभा वार्ड सेक्टर बना दिए गए हैं और इन सेक्टर में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, उनके पास भी अलग-अलग कलर के बनाए गए हैं। मतदान सामग्री बांटने वाले से लेकर मतदान सामग्री ग्रहण करने वाले एवं चुनाव करने वाले सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और मतदान सामग्री वितरण के पश्चात रूट वाइज करीब 800 से अधिक बसों में सवार होकर मतदान करवाने के लिए दल रवाना होंगे। इसके लिए करीब 120 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो 2 घंटे में मतदान सहित अन्य जानकारियां लगातार देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed