फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: fake list of Congress candidates; Chetan from Ujjain South, Mohan Singh candidate from Badnagar

MP Election 2023: कांग्रेस की नकली सूची से मची खलबली; उज्जैन दक्षिण से चेतन तो बड़नगर से मोहनसिंह प्रत्याशी बने

Mon, 16 Oct 2023 05:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Oct 2023 05:51 PM IST
सार

MP Election Assembly 2023: उज्जैन में कांग्रेस के प्रत्याशियों की नकली सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
MP Election: fake list of Congress candidates; Chetan from Ujjain South, Mohan Singh candidate from Badnagar
पार्टी नेताओं के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और वायरल हो रही सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। वहीं, अब पीसीसी चीफ कमलनाथ दो से तीन दिनों में दूसरी सूची भी जारी करने की बात कर रहे हैं। लेकिन अब कांग्रेस की नकली सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें नौ विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


इन सीटों पर जारी किए गए नाम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट में सीईसी के द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से विधानसभा क्रमांक 217 से चेतन यादव, बडनगर विधानसभा क्रमांक 218 से मोहनसिंह पलदूना, रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्रमांक 219 से लक्ष्मण सिंह डिंडोर, मल्हारगढ़ विधानसभा क्रमांक 225 अशोक खिंची, बदनावर विधानसभा क्रमांक 202 से हरिनारायण सिंह, जोरा विधानसभा क्रमांक 222 से डीपी धाकड़, मनावर विधानसभा क्रमांक 199 से राधेश्याम मुवेल, महू विधानसभा क्रमांक 209 से अंतरसिंह दरबार और रतलाम शहर से विधानसभा क्रमांक 220 मयंक जाट को उम्मीदवार बनाने की बात की गई है।
विज्ञापन


स्थगन न मिलने से मयंक नहीं लड़ सकते चुनाव
इस सूची में रतलाम शहर से मयंक जाट को उम्मीदवार बनाया गया है लेकिन याद रहे कि कांग्रेस के युवा नेता मयंक जाट को हत्या के प्रयास के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय रतलाम द्वारा सजा सुनाई गई थी। उनके द्वारा उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में याचिका लगाते हुए दोष सिद्धि पर स्थगन मांगा गया था। लेकिन हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें स्थगन नहीं मिला। उस कारण युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के चुनाव लड़ने पर अभी धुकधकी मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed