फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election: ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगी चुनावी रंगत, कालूहेड़ा ने चलाया ई-रिक्शा, माया ने बजाया ढोल

Sun, 05 Nov 2023 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 12:48 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तूफानी प्रचार से अब चुनावी रंगत नजर आने लगी है लेकिन उज्जैन जिले में प्रचार भी कुछ अनोखे तरीके से ही हो रहा है। 

विज्ञापन
MP Election: Election colors started appearing in rural areas too Kaluhera drove e-rickshaw Maya played drums
बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
नाम वापसी के बाद जिले की सातों विधानसभा में अब यह तस्वीर साफ हो चुकी है कि इस बार किस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के साथ कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, सुबह से लेकर देर रात्रि तक यह प्रत्याशी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तूफानी प्रचार से अब चुनावी रंगत नजर आने लगी है लेकिन उज्जैन जिले में प्रचार भी कुछ अनोखे तरीके से ही हो रहा है। बात यदि उज्जैन उत्तर की जाए तो इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा ने आगर रोड क्षेत्र मे जनसंपर्क किया और जनसंपर्क के दौरान ही वह ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आए। इस ई रिक्शा में उन्होंने अपने कुछ समर्थकों को बैठा रखा था।
MP Election: Election colors started appearing in rural areas too Kaluhera drove e-rickshaw Maya played drums
ई-रिक्शा चलाते हैं उज्जैन उत्तर के भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालुहेड़ा - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के दौरान अनिल जैन कालूहेड़ा के अवतार को लोगों ने खासा पसंद किया क्योंकि अब तक लोगों ने अनिल जैन कालूहेड़ा का यह नया अवतार नहीं देखा था। उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव जब ग्राम मंगरोला क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने पहुंचे तो यहां के ग्रामवासियों ने उनका आत्मीयता से स्वागत तो किया ही, वहीं उन्हें घोड़े पर भी बैठा दिया। अब तक यही देखने में आता रहा है कि जब भी कोई जनप्रतिनिधि जनता के बीच वोट मांगने पहुंचता है तो उनके पैर छूता है और पैदल ही पूरे क्षेत्र में घूमकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करता है लेकिन ग्राम मंगरोला क्षेत्र में ग्रामीणों ने सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव को घोड़े पर बिठाया बल्कि उनका आत्मीयता से स्वागत भी किया।
MP Election: Election colors started appearing in rural areas too Kaluhera drove e-rickshaw Maya played drums
घोड़े पर सवार कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन उत्तर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी के जनसंपर्क के दौरान भी सदावल, कुत्ता बावड़ी और मुल्लापुरा क्षेत्र में जहां बटुकों ने वेद मंत्रों का पाठ कर उन्हें विजय श्री का आशीर्वाद दिया तो वही जनसंपर्क के दौरान इंदिरा नगर क्षेत्र में माया राजेश त्रिवेदी ढोल बजाते हुए भी नजर आई। उनके साथ ही बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सिंह सोलंकी जब विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचे तो यहां एक महिला ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि राजेंद्र सोलंकी वकील साहब ने कभी भी हमारे केस लड़ने के लिए कोई फीस नहीं ली है और हमें न्याय दिलाया है। इस बार हमारी बारी है और हम उन्हें जीत दिलाएंगे। क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों ने जेसीबी से फूल बरसाकर भी निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Election: Election colors started appearing in rural areas too Kaluhera drove e-rickshaw Maya played drums
ढोलक बजाती माया त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
सात विधानसभा में 52 प्रत्याशी महिला प्रत्याशी सिर्फ एक
उज्जैन जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर हैं, लेकिन इस बार रोचक बात यह है कि इन सातों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में जहां 51 पुरुष चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं सिर्फ एक महिला चुनावी मैदान में उतरी है। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस पार्टी ने माया राजेश त्रिवेदी को चुनावी मैदान में उतारा है और सातों विधानसभा क्षेत्र में वही, एक मात्र ऐसी महिला उम्मीदवार है जो कि इस बार चुनावी मैदान में उतरी है। 

वृद्ध की आंखों से निकले आंसू कांग्रेस 

दो दिनों पहले जब उज्जैन उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने वार्ड क्रमांक 15 गीता कॉलोनी अब्दालपुरा, अवंतीपुरा व अन्य क्षेत्र में जनसंपर्क किया था तो एक वृद्ध पहले तो जनसंपर्क के दौरान माया त्रिवेदी पर इस बात के लिए नाराज हुए कि जब आपका जनसंपर्क इस क्षेत्र में था तो हमें पहले क्यों नहीं बताया। हम आपका अच्छी तरीके से स्वागत अभिनंदन करते। वृद्ध का कहना था कि वर्षों बाद कांग्रेस पार्टी ने इस क्षेत्र से किसी महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है हमारा आशीर्वाद आपके साथ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed