{"_id":"6537e4f00770e5767c076f54","slug":"mp-election-2023-vivek-yadav-left-congress-and-joined-aap-also-got-ticket-then-returned-to-inc-after-a-call-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस छोड़ विवेक यादव AAP में हुए शामिल, टिकट भी मिला; फिर एक फोन आने पर INC में लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस छोड़ विवेक यादव AAP में हुए शामिल, टिकट भी मिला; फिर एक फोन आने पर INC में लौटे
Tue, 24 Oct 2023 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Oct 2023 09:08 PM IST
सार
Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी द्वारा टिकट वितरण करने के बाद पार्टी नेताओं और दावेदारों तथा उनके समर्थकों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हो चुके उज्जैन उत्तर से आप प्रत्याशी दावेदार विवेक यादव अब वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए हैं। इस बीच कई नाटकीय मोड़ आए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेता विवेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण से नाराज होकर मप्र के उज्जैन उत्तर से टिकट की दावेदारी करने वाले विवेक यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से काफी नाराज हो गए थे। यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी मौका मिलते ही उन्हें उज्जैन उत्तर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन अब इसमें नाटकीय मोड़ सामने आ गया है। वह वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उस समय बड़ा उलट फेर हो गया, जब विवेक यादव के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का फोन पहुंचा। इस बीच कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी लगातार उनके संपर्क में रहे। फिर स्थितियां यह बनीं कि विवेक यादव ने आप का टिकट छोड़कर फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। साथ ही यह भी कहा कि वह उज्जैन उत्तर से अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे।
विज्ञापन
‘मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं’
विवेक यादव ने अमर उजाला को जानकारी देते हुए बताया कि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मैंने उज्जैन उत्तर विधानसभा से उम्मीदवारी जताई थी। लेकिन टिकट न मिलने से मैंने नाराजगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। आप ने मुझे उज्जैन उत्तर से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था। लेकिन मुझसे मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने फोन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विवेक ने बताया कि उसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा मुझसे मिलने मेरे निवास पर भी आए थे। जो कि मुझे अपने साथ लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पास भी ले गए थे। जहां कमलनाथ जी ने मुझे पार्टी हित में काम करने और पुनः पार्टी में आने के लिए कहा। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विवेक यादव के साथ एक वीडियो भी जारी किया। विवेक यादव ने कहा कि टिकट नहीं मिलने से नाराज जरूर था, किंतु वरिष्ठ कांग्रेस नेता लगातार संपर्क में थे।
