फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: There will be a triangular contest on Mahidpur assembly seat, BJP rebel increases problems

MP Election 2023: महिदपुर विधानसभा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा के बागी ने बढ़ाई मुश्किलें

Sat, 04 Nov 2023 12:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

MP Election 2023: महिदपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के लिए तैयार है। भाजपा के बागी ने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उसे संतुष्ट नहीं कर सके हैं।  
 

विज्ञापन
MP Election 2023: There will be a triangular contest on Mahidpur assembly seat, BJP rebel increases problems
उज्जैन में बहादुर सिंह के सामने बागी आर्य की चुनौती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में दो नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा त्रिकोणीय मुकाबले के लिए तैयार हैं। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रतापसिंह आर्य ने पार्टी के प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। 

विज्ञापन


महिदपुर विधानसभा में सोंधिया समाज के 40-50 हजार मतदाता हैं। इन्हीं के बल पर बहादुरसिंह चौहान महिदपुर से जीत दर्ज करते आए हैं। इस बार उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी प्रताप सिंह आर्य चुनौती दे रहे हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी महिदपुर आए थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह माने नहीं।  
विज्ञापन


रंजिश और संघर्ष 
निर्दलीय तथा भाजपा के बागी प्रतापसिंह आर्य की नामांकन रैली में जो जनसभा हुई उसमें विधायक बहादुरसिंह चौहान के खिलाफ जमकर जहर उगला। बात लड़ाई-झगड़े की हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान झगड़े की बातें सामने आ रही हैं। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। कभी भी इस विधानसभा चुनाव का माहौल खराब हो सकता है। यह मात्र राजनैतिक पद पाने की दौड़ नहीं है। चौहान पर कार्यकर्ताओं पर प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं। प्रतापसिंह आर्य पर आईपीसी की धारा-307 के तहत केस हुआ। जेल भी गए। अगस्त में जेल से बाहर आए तो भारी भीड़ स्वागत करने पहुंची थी। तब ही स्पष्ट हो गया था कि वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा, लेकिन बाद में फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोंधिया समाज के मतदाताओं का रुख तय करेगा नतीजा
भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान के पक्ष में सोंधिया समाज रहा है। अब प्रताप सिंह आर्य की मौजूदगी से यह वोट बंट जाएंगे। आर्य की नामांकन रैली में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखऩे को मिला। आरोप है कि विधायक ने आर्य के स्टोन क्रेशर प्लांट पर भी 12 करोड़ रुपये की रिकवरी निकलवा दी है। ऐसे में आपसी रंजिश बढ़ गई है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को यहां फूट का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा का बागी मैदान में है।


सीट पर दो बहादुरों में मुकाबला
महिदपुर क्षेत्र से भाजपा ने बहादुर सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। नाम वापसी की तारीख निकलने के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी बहादुर सिंह मुकाबले में कायम है। आने वाले चुनाव में भाजपा के बहादुर सिंह के सामने निर्दलीय बहादुर सिंह भी रहेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed