{"_id":"6548b7ae4970f72a3f0a59c3","slug":"mp-election-2023-team-reaching-door-to-door-for-voting-of-disabled-and-elderly-voters-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: दिव्यांग और वृद्ध वोटर्स के मतदान के लिए घर-घर पहुंच रही टीम, 7 विधानसभा में डाले जाएंगे 1807 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: दिव्यांग और वृद्ध वोटर्स के मतदान के लिए घर-घर पहुंच रही टीम, 7 विधानसभा में डाले जाएंगे 1807 वोट
Mon, 06 Nov 2023 03:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 03:23 PM IST
सार
MP Election 2023: उज्जैन जिले की सभी विधानसभाओं में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की वोटिंग का काम आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। आज घर पर ही इन्हें वोट करने के लिए निर्वाचन टीम घर-घर पहुंचकर कर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करवा रही है।
विज्ञापन
वृद्ध वोटर्स के लिए घर-घर पहुंच रही टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐसे दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं आ सकते हैं एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे बुजुर्ग जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं इन सबके लिए इस बार निर्वाचन आयोग में पोस्टल बैलट की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत इन बुजुर्ग मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग की टीम पहुंच रही है और इनसे वोट डलवा रही है। निर्वाचन आयोग ने पहले ही सातों विधानसभा में ऐसे सभी दिव्यांग मतदाताओं से अपील कर ली थी और उनका पंजीयन भी शुरू कर दिया था। इस सर्वे में जिले की सात विधानसभा में 1807 ऐसे बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता सामने आए जो मतदान केंद्र तक नहीं आ सकते हैं। ऐसे सभी दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं से वोटिंग करने के लिए आज निर्वाचन आयोग ने घर घर टीम भेज दी है।
8000 कर्मचारियों की भी आज से पोस्टल बैलेट वोटिंग शुरू
उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह कवचे ने बताया की मतदान केंद्रों पर लगे कर्मचारियों की आज से ट्रेनिंग शुरू होने के साथ ही पोस्ट बैलेट से मतदान शुरू हो गया है। जिले की सात सीटों पर मतदान के लिए निर्वाचन आयोग में 8000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इन सभी कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी आज से शुरू हो गई है। ट्रेनिंग सेंटर पर ही पोस्ट बैलेट से वोटिंग करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। ट्रेनिंग सेंटर पर अलग से वोट करने के लिए स्लॉट भी बनाया गया है, जो कर्मचारी ट्रेनिंग सेंटर पर आएंगे। उनका वहीं वोट कर लिया जाएगा और इसके अलावा जो आवेदन देंगे, उन्हें पोस्टल बैलेट वितरित कर दिया जाएगा।