फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: Home Minister Shah will come to Ujjain on October 29, will address the general meeting

MP Election 2023: 29 अक्तूबर को उज्जैन आएंगे गृहमंत्री शाह, महाकाल के पूजन के बाद आमसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 27 Oct 2023 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 01:10 PM IST
सार

MP Election 2023: गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे 230 विधानसभाओं के कार्यकर्ता और पदाधिकारी से बात करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Home Minister Shah will come to Ujjain on October 29, will address the general meeting
अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश लाने के लिए देश के गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह तीन दिनों के दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं, जहां वे 28 अक्तूबर को जबलपुर, छिंदवाड़ा और भोपाल विधानसभा में पहुंचेंगे। तो वहीं, 29 अक्तूबर को रीवा, शहडोल, खजुराहो के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचेंगे। जहां, पर बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद एक आमसभा को संबोधित करेंगे और संभागीय नेताओं के साथ संवाद और बैठक भी करेंगे। इसके साथ ही 30 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग की विधानसभाओं में भी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह के उज्जैन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों में मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं के कार्यकर्ता और पदाधिकारी से बात करने मध्यप्रदेश आ रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह पहले 28 अक्तूबर 2023 को उज्जैन आने वाले थे, लेकिन अब वे 29 अक्तूबर 2023 को उज्जैन आएंगे। उज्जैन में वे शाम पांच से 5:30 के बीच विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद टावर चौक पर उज्जैन उत्तर विधानसभा और उज्जैन दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए एक विशाल आमसभा को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


सक्सेना ने बताया कि पूर्व में उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो आयोजित करने की जानकारी आई थी, लेकिन अब रोड शो की बजाय टावर चौक पर आमसभा आयोजित की जा रही है। आमसभा के बाद गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन में रहकर ही यहां उज्जैन संभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed