फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023 Congress youth Chetan Yadav is challenging Shivraj minister Mohan Yadav in Ujjain South Assem

सत्ता की सियासत: उज्जैन दक्षिण में शिवराज के बाहुबली मंत्री को कड़ी चुनौती दे रहा कांग्रेस का ये युवा चेहरा

Sat, 11 Nov 2023 05:17 PM IST
Arvind Tiwari अरविंद तिवारी
Updated Sat, 11 Nov 2023 05:17 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में उज्जैन की दक्षिण विधानसभा सीट इस चुनाव में पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां से शिवराज सरकार के वरिष्ठ मंत्री मोहन यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress youth Chetan Yadav is challenging Shivraj minister Mohan Yadav in Ujjain South Assem
चेतन यादव और मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने यहां चेतन यादव के रूप में युवा उम्मीदवार उतारकर बाहुबली मंत्री मोहन यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अपने बाहुबल और धनबल के लिए ख्यात मंत्री यादव को घर-घर दस्तक देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उज्जैन के मास्टर प्लान और सिंहस्थ क्षेत्र में अपने परिवार की कई एकड़ जमीन को आवासीय करवाकर विवादों में आए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को इस बार खुद उनकी पार्टी में ही जबरजस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सिहंस्थ क्षेत्र के लिए आरक्षित जमीन को फ्री करने के मामले में साधु संतों से लेकर जनता में हुई विपरीत प्रतिक्रिया के कारण स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उज्जैन का मास्टर प्लान होल्ड करना पड़ा था। विरोध का आलम ये है कि बीजेपी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता उज्जैन दक्षिण को छोड़ दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यादव पर आरोप है कि उनके परिवार और आसपास के लोगों ने खनन से लेकर शराब और प्रॉपर्टी, रियल स्टेट के धंधे में अपनी मोनोपॉली कर ली है। मध्यप्रदेश की राजनीतिक संस्कृति के विपरीत यहां स्थिति ये है कि कोई भी जमीन का सौदा या खनन व्यापार मंत्री के लोगों की सहमति के बिना नहीं कर सकते। बीजेपी संगठन में नियुक्तियों और पिछले नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण से बीजेपी के स्थानीय नेताओं में अच्छी खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मोहन यादव अपने चुनावी मैनेजमेंट में माहिर माने जाते हैं। लेकिन कांग्रेस के नए चेहरे चेतन यादव ने उनके सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। चेतन यादव का टिकट घोषित होने के बाद उत्साह में जो भीड़ उमड़ी उसने मोहन यादव के चेहरे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। चेतन यादव अपने परिवार की प्रतिष्ठा लगाकर शहर में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ एक अनुकूलता ये दिख रही है कि पूर्व के चुनावों की भांति इस बार कोई बागी मैदान में सामने नहीं आया है। चेतन ने अपनी विनम्रता से पार्टी को एकजुट करने में सफलता पा ली है।

लेकिन मोहन यादव समर्थक आश्वस्त हैं कि उनके नेता का बड़ा क़द, पिछले पांच साल में किए उनके कार्य इस चुनाव में उनके पक्ष में है। एक पक्ष का मानना है कि शहर के प्रभावशाली लोगों पर यादव और बीजेपी की पकड़ जिसका फायदा उनको मिल सकता है। यादव की संघ में भी अच्छी पैठ है और संघ के कई दिग्गज नाराज मतदाताओं को साधने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इन सभी के बाद भी भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली दक्षिण विधानसभा सीट पर इस बार परिवर्तन की दस्तक दिखाई दे रही है। मोहन यादव के बाहुबल, सत्ता के प्रभाव और धनबल के सामने एक युवा चेहरे की चुनौती दिलचस्प तो है।

चेतन के चाणक्य कौन?
उज्जैन दक्षिण विधानसभा में बीजेपी के हाई प्रोफाइल और बड़े कद के उम्मीदवार का बढ़त बनाना कई राजनीतिक पंडितों को हैरान कर रहा है। कांग्रेस के चेतन यादव की सुनियोजित रणनीति के पीछे उज्जैन के वरिष्ठ नेता डॉ. बटुकशंकर जोशी और कांग्रेस से जुड़े पूर्व पत्रकार मुकेश शर्मा की मेहनत काम कर रही है। दिल्ली की राजनीति करने वाले मुकेश शर्मा का उज्जैन गृहनगर है। अपने तमाम संपर्कों का उपयोग कर शर्मा समाज, मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे कई फ्रंट पर चेतन यादव की रणनीति बनाने में जुटे हैं।


यादव के लिए पूरा परिवार सक्रिय
भाजपा उम्मीदवार के लिए संघ के मजबूत लॉबी के साथ ही पूरा परिवार भी लगा हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवार की कड़ी चुनौती के बीच यादव परिवार ने मोर्चा संभाल रखा है और पार्टी के समानांतर नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। ये लोग नाराज नेताओं को मनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं और इनका दावा है कि मतदान की तारीख नजदीक आते-आते सब मैनेज हो जाएगा। कई ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां मोहन यादव की नाराजगी के चलते भाजपा नेता बिल्कुल सक्रिय नहीं हैं। इन क्षेत्रों में भी यादव परिवार ने मोर्चा संभाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed