{"_id":"6525854804f5a5220c0e99c8","slug":"mp-election-2023-computer-baba-cow-bachao-yatra-reached-ujjain-says-shivraj-farewell-is-fixed-this-time-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा पहुंची उज्जैन, बोले- शिवराज की विदाई इस बार तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा पहुंची उज्जैन, बोले- शिवराज की विदाई इस बार तय
Tue, 10 Oct 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:39 PM IST
सार
MP Election 2023: कंप्यूटर बाबा संतों के साथ 'गौ बचाओ यात्रा' लेकर मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। कल यानी बुधवार को यहीं यात्रा का समापन होगा। इस समापन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे। वहीं, कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा पहुंचे उज्जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा मंगलवार को उज्जैन पहुंची। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा का कल यानी बुधवार को उज्जैन में समापन होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा द्वारा गोवंश के संरक्षण के लिए 26 सितंबर से चित्रकूट से गौ बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। जो मंगलवार को सैकड़ों संतों के साथ उज्जैन पहुंची। वहीं, बुधवार को उज्जैन में एक भव्य समारोह में यात्रा का समापन होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके पहले मीडिया के साथ बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि शिवराज की विदाई होना तय है। बाबा ने शिवराज को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डब्बे छाते की योजना लेकर आ गए। लेकिन आज दिनांक तक गौ माता के उत्थान के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
