फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: 15,38,304 voters of Ujjain will elect seven MLA 1824 polling stations created.

MP Election 2023: उज्जैन के 15,38,304 मतदाता चुनेंगे सात विधायक, 1824 मतदान केन्द्र बनाएं गए

Tue, 31 Oct 2023 12:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:11 PM IST
सार

MP Election 2023: नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 81 हजार 529, महिदपुर में 2 लाख 15 हजार 308, तराना में एक लाख 87 हजार 865, घट्टिया में 2 लाख 23 हजार 235, उज्जैन उत्तर में 2 लाख 28 हजार 164, उज्जैन दक्षिण में 2 लाख 57 हजार 960 और बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 4 हजार 243 मतदाता हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: 15,38,304 voters of Ujjain will elect seven MLA 1824 polling stations created.
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन हो चुका है, जिसमें जिले में कुल मतदाता 15 लाख 38 हजार 304 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 7 लाख 76 हजार 495 एवं महिला मतदाता 7 लाख 60 हजार 189 हैं। इसमें थर्ड जेंडर 72, भारत से बाहर 13 मतदाता, दिव्यांग मतदाता 8896, वरिष्ठ नागरिक 80 प्लस 26460 और सर्विस मतदाता 1548 शामिल हैं। इस प्रकार जिले में अब तक की स्थिति में 15 लाख 38 हजार 304 मतदाता हैं। जिले में लिंगानुपात 979 है और ईपी रेशो 66.81 है, जो राष्ट्रीय स्तर से ऊपर है।
विज्ञापन


सोर्स बताते है कि नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 81 हजार 529, महिदपुर में 2 लाख 15 हजार 308, तराना में एक लाख 87 हजार 865, घट्टिया में 2 लाख 23 हजार 235, उज्जैन उत्तर में 2 लाख 28 हजार 164, उज्जैन दक्षिण में 2 लाख 57 हजार 960 और बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 4 हजार 243 मतदाता हैं।
विज्ञापन


उज्जैन जिले में कुल 1824 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इनमें 203 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। नागदा-खाचरौद विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 271 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 34, महिदपुर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 262 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 27, तराना विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 238 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 27, घट्टिया विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 279 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 29, उज्जैन-उत्तर विधानसभा केन्द्र मे मतदान केन्द्र 257 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30, उज्जैन-दक्षिण विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 285 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 27 तथा बड़नगर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 232 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 29 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed