{"_id":"654797b58cd5cb9b64043397","slug":"mp-crime-news-attack-on-police-team-that-went-to-arrest-robbery-accused-in-ujjain-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime News: उज्जैन में लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला; घर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime News: उज्जैन में लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला; घर से किया गिरफ्तार
Sun, 05 Nov 2023 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:55 PM IST
सार
MP Crime: पंवासा थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि कल रात थाने की पुलिस टीम लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे। उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर आरोपी की मां-बहन और अन्य परिजनों ने पुलिसकर्मियों से हाथपाई शुरू कर दी और ईंटों हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रात में उसके घर गई थी। जहां परिवारजनों ने हमला कर दिया और ईंटें फेंककर मारीं, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आई। हालांकि पुलिस के अतिरिक्त बल की मदद पहुंचने पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पंवासा थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि कल रात थाने की उप निरीक्षक सावित्री कटारा, आर विरेंद्र जाट और कुंदन सिंह लूट के आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार करने गए थे। आरोपी आगर में हुई वारदात में फरार चला रहा है। उस पर दो हजार का इनाम घोषित कर रखा है। कल उसके घर पर होने की सूचना के बाद पुलिस टीम रात में उसे पकड़ने गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर उसकी मां-बहन और अन्य परिजनों ने पुलिसकर्मियों से हाथपाई शुरू कर दी और ईंटों हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी विरेंद्र जाट और अविनाश को चोट आई। कार्रवाई के दौरान काफी देर तक हंगामा मचा। सूचना मिलने के बाद थाने से और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को उसके घर से खींचकर बाहर निकाला और थाने लाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
