{"_id":"64f3223845b0145e030bbaaa","slug":"mp-bjp-disgruntled-with-the-complaint-the-workers-beat-up-the-mandal-vice-president-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: यह है अनुशासित भाजपा! शिकायत से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: यह है अनुशासित भाजपा! शिकायत से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष को पीट दिया
Sat, 02 Sep 2023 05:23 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:23 PM IST
सार
उज्जैन में भाजपा के अनुशासन की कलई खुल गई है। शिकायत से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष को ही पीट दिया। मिलने के लिए गए थे। बात नहीं मानी तो पदाधिकारी को चप्पल से पीटा।
विज्ञापन
उज्जैन में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी को पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा खुद को अनुशासित पार्टी कहती है, लेकिन इसकी कलई उज्जैन में खुल गई। कार्यकर्ताओं ने ही मंडल उपाध्यक्ष को चप्पल और पाइप से पीट दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आए दिन शिकायत करने से नाराज दो कार्यकर्ता महिदपुर रोड पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य और मंडल उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी की चप्पल और प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी। महिदपुर रोड थाना पुलिस ने मंडल उपाध्यक्ष की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों को हिरासत में लिया। दूसरे पक्ष से भी कार्रवाई का आवेदन लिया है।
उज्जैन जिले के महिदपुर रोड क्षेत्र में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा के जिला कार्यसमिति के सदस्य और मंडल उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल को ग्राम कानाखेड़ी में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह और जीवन सिंह पाइप और चप्पल से पीटते नजर आ रहे हैं। दोनों कार्यकर्ता पीट भी रहे हैं और तहसीलदार को शिकायत करने की बात भी कह रहे हैं। घटना बुधवार देर शाम की है, जब कानाखेड़ी के जीवन सिंह और जितेंद्र सिंह महिदपुर रोड पर भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य पल्लव पोरवाल से मिलने उनकी नमकीन की दुकान पर गए थे। दोनों पक्षों में जेसीबी चलाने की शिकायत की बात को लेकर कहासुनी हुई। थोड़े ही देर में मामला इतना आगे बढ़ा कि जीवन और जितेंद्र ने चप्पल और पाइप से पोरवाल की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद पल्लव ने थाना महिदपुर रोड पहुंचकर जीवन और जितेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कराया। जीवन और जितेंद्र ने भी पल्लव के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। इस आवेदन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। महिदपुर रोड थाना प्रभारी मनीष दुबे ने कहा कि पोरवाल की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शिकायत से नाराज थे जितेंद्र और जीवन सिंह
15 दिन पहले ही जितेंद्र और जीवन सिंह ने नई जेसीबी खरीदी थी। वह जहां भी काम करने जाते थे, पल्लव कोई न कोई शिकायत कर देता था। इसके कारण वे इतने परेशान थे कि उन्होंने कई बार पल्लव को समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं माना और उसने तहसीलदार को शिकायत की तो नाराज होकर जीवन और जितेंद्र ने पोरवाल की नमकीन की दुकान पर पहुंचकर उसे पीट दिया।