फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Minister of State Sadhvi Niranjan reached Mahakal and told Rahul Gandhi seasonal Sanatani

MP News: महाकाल पहुंचीं राज्यमंत्री साध्वी निरंजन का कांग्रेस पर निशाना, राहुल गांधी को बताया मौसमी सनातनी

Fri, 16 Dec 2022 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 06:39 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उज्जैन में संत सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने राहुल गांधी को मौसमी सनातनी बताया है। राहुल गांधी चर्च में जाते हैं तो क्रॉस पहन लेते हैं, मस्जिद में जाते हैं तो टोपी पहन लेते हैं। 

विज्ञापन
Minister of State Sadhvi Niranjan reached Mahakal and told Rahul Gandhi seasonal Sanatani
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। बाबा के पूजन के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को मौसमी सनातनी बताया है। राहुल गांधी चर्च में जाते हैं तो क्रॉस पहन लेते हैं, मस्जिद में जाते हैं तो टोपी पहन लेते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति महाकाल दर्शन करने पहुंची थीं। साध्वी निरंजन ज्योति ने ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पित किया। ज्योति उज्जैन में संत सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। गर्भगृह में पूजा-अर्चना करने के बाद निरंजन ज्योति ने मीडिया से भी बात की। बता दें कि वे महाकाल की भक्त हैं, और हर साल मंदिर में दर्शन-पूजन करने आई थीं। 
विज्ञापन


मीडिया से चर्चा में भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मौसमी सनातनी हैं, उनकी तो बस यही अपेक्षा रहती है कि कैसे भी सत्ता में आ जाएं। राहुल गांधी चर्च में जाते हैं तो क्रॉस पहन लेते हैं, मस्जिद में जाते हैं तो टोपी पहन लेते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश की संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने महाकाल लोक सहित अन्य धार्मिक स्थलों के विकास को उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का विश्व भर में नाम हुआ है। भारत की संस्कृति विश्व भर में अलग ही छाप छोड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी निरंजन ज्योति ने पठान फिल्म में विवादित गाने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भगवा कपड़े आध्यात्मिक दृष्टि की पहचान हैं, इस तरह अशालीन कपड़े पहनने वाले अध्यात्मिक संस्कृति को चोट पहुंचाने का काम करते हैं। आप फिल्में बनाएं, लेकिन भगवान का अपमान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed