{"_id":"6573d271288c9dee1d029ae8","slug":"mbbs-student-commits-suicide-after-contracting-diabetes-twice-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: दो बार फेल होने पर एमबीबीएस की छात्रा ने दी जान, डिप्रेशन की बताई जा रही थी शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: दो बार फेल होने पर एमबीबीएस की छात्रा ने दी जान, डिप्रेशन की बताई जा रही थी शिकार
Sat, 09 Dec 2023 08:07 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Dec 2023 08:07 AM IST
सार
Ujjain: उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक एमबीबीएस की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि फेल होने की वजह से छात्रा डिप्रेशन की शिकार हो गई थी।
विज्ञापन
छात्रा ने खाकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में एमबीबीएस की छात्रा ने परीक्षा में दो बार फैल होने पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि कुसुम कुमारी निवासी इंदिरानगर ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। पिता ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां से सूचना मिलने के बाद चिमनगंज पुलिस ने कुसुम के बयान लिये।
विज्ञापन
उपचार के दौरान हुई मौत
मृतका ने बताया कि परीक्षा में फेल होने के कारण डिप्रेशन में आ गई थी। इसलिए जहर खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। छात्रा की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
