फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mastermind Jeetu Gurjar of Raju Dronavat murder case arrested in Ujjain

Ujjain: राजू द्रोणावत हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीतू गुर्जर गिरफ्तार, पुलिस को देख ब्रिज से कूदा, पैर टूटे

Fri, 12 May 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 May 2023 02:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जीतू पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। राजू द्रोणावत की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी की ओर से 20 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
Mastermind Jeetu Gurjar of Raju Dronavat murder case arrested in Ujjain
आरोपी जीतू गुर्जर को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रेदश के उज्जैन में राजू द्रोणावत हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू गुर्जर को विक्रम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को आरोपी जीतू गुर्जर के विक्रम नगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम शुक्रवार सुबह विक्रम नगर पहुंच गई। जहां उन्होंने घेराबंदी कर जैसे ही जीतू को पकड़ने की कोशिश की तो उसने विक्रम नगर पुल से ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी दोनों टांगें टूट गईं। इस वजह से वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया।

विज्ञापन


माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि राजू द्रोणावत की हत्या के मामले में फरार जीतू पिता अम्बाराम गुर्जर निवासी हरिनगर की पुलिस तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि जीतू गुर्जर विक्रम नगर क्षेत्र से पैदल जा रहा है। इस पर महाकाल टीआई मुनेंद्र गौतम, जीवाजीगंज टीआई गगन बादल, चिंतामण टीआई जीवन भिंडोरे और अन्य स्टाफ की टीम ने जीतू की करीब 10.30 बजे विक्रम नगर क्षेत्र में घेराबंदी की।
विज्ञापन


जीतू ने विक्रम नगर ब्रिज के दोनों ओर से पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। इसके बाद चारों थाना प्रभारी जीतू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टर्स ने जीतू का इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जीतू पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। राजू द्रोणावत की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी की ओर से 20 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। टीआई लोधा ने बताया कि राजू हत्याकांड में अब सिर्फ एक आरोपी विजय भदाले फरार है। एसआईटी उसकी तलाश कर रही है।


चार मई को हुई थी राजू द्रोणावत की हत्या
चार मई 2023 गुरुवार को फ्रीगंज में दिनदहाड़े राजू द्रोणावत की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सहित षड्यंत्र रचने वाले लोगों को गिरफ्तार करने में लगी थी। इसी मामले में फरार जीतू गुर्जर की पुलिस ने सुबह घेराबंदी की तो उसने विक्रम नगर ब्रिज से छलांग लगा दी। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने जीतू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed