फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   manu bhaker mahakal darshan ujjain bhasma aarti olympic medalist mahakaleshwar temple

Manu Bhaker: महाकाल की शरण में मनु भाकर, भस्म आरती में हुईं शामिल, नंदी के कान में कही दिल की बात

Thu, 20 Aug 2026 01:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता स्टार निशानेबाज मनु भाकर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लेकर बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद नंदी हॉल में भगवान नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही।

विज्ञापन
manu bhaker mahakal darshan ujjain bhasma aarti olympic medalist mahakaleshwar temple
स्टार निशानेबाज और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाली स्टार निशानेबाज और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और प्रातःकाल होने वाली दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मनु भाकर ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक किया।

विज्ञापन




दर्शन के दौरान मनु भाकर पारंपरिक सलवार-कुर्ती में बेहद सादगी और भक्तिमय अंदाज में नजर आईं। मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। धार्मिक मान्यता है कि नंदी महाराज के कान में कही गई मनोकामना सीधे बाबा महाकाल तक पहुंचती है।

विज्ञापन

मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मनु भाकर का शॉल और प्रसाद भेंट कर औपचारिक स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से उनके दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की व्यवस्थाओं की मनु भाकर ने की तारीफ

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मनु भाकर ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा महाकाल मंदिर आने की थी। समय कम होने के बावजूद यहां पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा। मनु भाकर ने कहा कि मंदिर का भक्तिमय माहौल और यहां की व्यवस्थाएं देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर जीवन में आगे बढ़े। उन्होंने अपनी धार्मिक यात्रा को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति, स्थानीय अधिकारियों और सिंधिया मैम समेत उन सभी शुभचिंतकों का आभार जताया, जिनके सहयोग से वह बाबा महाकाल के दरबार तक पहुंच सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed