फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: To make a reel, the father drove the car while the child was standing outside the gate.

Ujjain News: बच्चे को गेट के बाहर खड़ा कर पिता ने दौड़ाई कार, पुलिस को देख किया भागने का प्रसास, जानें मामला

Thu, 25 Sep 2025 02:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 02:22 PM IST
सार

आरक्षक सर्वेश मालवीया ने घटना देख तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और पीछा कर कार चालक को पकड़ा गया। कार चालक दीपक पमनानी निवासी ऋषिनगर निकला, जिसने कबूला कि वह बेटे के साथ मस्ती कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना चाहता था।

विज्ञापन
Ujjain News: To make a reel, the father drove the car while the child was standing outside the gate.
मासूम के साथ खतरनाक स्टंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होने और पैसा कमाने के लिए लोग अजीबोगरीब हरकतें करने लगे हैं। ऐसा ही एक बेवकूफी भरा मामला मंगलवार रात 12 बजे पुलिस के सामने आया। जिसमें एक पिता ने अपने 7-8 साल के बेटे की जान को खतरे में डाल दिया। पुलिस ने पिता को फटकार भी लगाई और फाइन लगाकर आर्थिक दंड भी दिया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात 12 बजे की बताई जा रही है। चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ आरक्षक सर्वेश मालवीया रात को अपनी ड्यूटी कर पुलिस लाइन स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चामुंडा माता मंदिर पर उन्हें एक कार क्रमांक एमपी 09 सी डब्ल्यू 9909 के बाहर गेट पर खड़ा एक 7–8 साल का बच्चा दिखा, कार चल रही थी। आरक्षक ने कार रोकने के लिए आवाज़ लगाई तो कार चालक ने स्पीड तेज कर कार आगे बढ़ा ली और फ्रीगंज की तरफ भागने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चा कार के बाहर गेट पर ही खड़ा रहा। आरक्षक सर्वेश ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। वायरलेस सेट पर प्वाइंट चल गया। आरक्षक सर्वेश अपनी बाइक से कार का पीछा करने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जनपद कार्यालय में चोरी या साजिश? सांसद, विधायक निधि और गरीबी रेखा से जुड़ी फाइलें गायब, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस एक्टिव हो गई और देवास रोड पर तैनात महिला थाना प्रभारी मीना सोलंकी ने पुलिस बल के साथ आईजी बंगले के पास कार को रोक लिया। कार चालक को बाहर निकाला और इस बेतुकी हरकत के लिए फटकार लगाई। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम दीपक पमनानी निवासी ऋषिनगर बताया। दीपक ने बताया कि कार के बाहर लटक रहा बच्चा उनका बेटा है और वो मस्ती करते सोशल मीडिया पर डालने के लिए रील बना रहे थे। पुलिस ने पिता को जोरदार फटकार लगाई। बच्चे के साथ में होने पर उन्हें उस वक्त तो छोड़ दिया गया, लेकिन सुबह थाने पर आकर मिलने के लिए कहा। टीआई राकेश भारती ने बताया कि कार जब्त नहीं की गई, कार चालक पर फाइन किया है। समझाइश भी दी गई। दीपक पमनानी ने पुलिस से कहा कि उसने कार के अंदर से बच्चे को पकड़ कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed