फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Malwa's Bholi Ben will be given the International Literature Bridge Award on May 25

Ujjain: लंदन में मालवा की मिठास बिखेरेंगी भोली बेन, अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान से होंगी सम्मानित

Mon, 15 May 2023 10:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 10:52 PM IST
सार

ब्रिटिश संसद "पार्लियामेंट हाउस, लंदन" में साहित्यिक अवदान के लिए ब्रिटेन के 15 और भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित 25 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य से एकमात्र हेमलता शर्मा भोली बेन को "अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान-2023" से सम्मानित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Malwa's Bholi Ben will be given the International Literature Bridge Award on May 25
हेमलता शर्मा भोली बेन को "अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान-2023" से सम्मानित किया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटिश संसद "पार्लियामेंट हाउस, लंदन" में 25 मई को भारत के 25 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश से एकमात्र साहित्यकार उज्जैन की हेमलता शर्मा भोली बेन को चुना गया है। ये आयोजन ब्रिटेन की साहित्यिक संस्था कथा यूके तथा हिन्दी अकादमी मुंबई के सम्मिलित प्रयासों से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कथा यूके के प्रमुख तेजेन्द्र शर्मा एवं हिन्दी अकादमी के प्रमुख डॉ प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि भारत और ब्रिटेन के मध्य साहित्य संवाद स्थापित करने और भाषा-बोली के सृजन तथा प्रचार-प्रसार के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन किया जा रहा है। ब्रिटिश संसद "पार्लियामेंट हाउस, लंदन" में साहित्यिक अवदान के लिए ब्रिटेन के 15 और भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित 25 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य से एकमात्र हेमलता शर्मा भोली बेन को "अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान-2023" से सम्मानित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के अवदान पर आधारित एक साहित्यिक पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। इसमें सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के संक्षिप्त परिचय के साथ भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के गृहमंत्री सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के शुभकामना संदेश सम्मिलित हैं। मध्यप्रदेश से भी संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed