{"_id":"63d401b16852a15f366ca939","slug":"major-road-accident-in-ghatiya-two-brothers-died-due-to-bus-collision-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बगलामुखी जा रही बस ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दोनाें भाई फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बगलामुखी जा रही बस ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दोनाें भाई फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे थे
Fri, 27 Jan 2023 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:24 PM IST
सार
हादसा उज्जैन जिले में घटिया के समीप ग्राम निपानिया गोयल मे हुआ है। दो सगे भाइयों की मोटरसाइकिल को बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले में दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस जब्त कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा उज्जैन जिले में घटिया के समीप ग्राम निपानिया गोयल मे हुआ है। घटिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के मुताबिक ग्राम बिरमखेड़ी में रहने वाला कालू उर्फ तेजाराम पिता बनेसिंह और उसका भाई जितेन्द्र बांदका स्थित कुरकुरे फैक्टरी में काम करते थे। घटना वाले दिन भी वे दोनों फैक्टरी से निकले थे। दोनों भाई एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी ग्राम निपानिया में मेवाड़ा ढाबे के सामने आगर की ओर से आ रही बस ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही बस का चालक महिला यात्रियों से भरी बस को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटिया थाना पुलिस मौके पर आ गई थी। इस दौरान वहाँ आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस ने मृतक दोनों भाइयों के शवों को अस्पताल भिजवाया तथा बस को जब्त कर लिया।
बगलामुखी जा रही थी बस
पुलिस ने बताया कि उक्त बस इंदौर की है तथा उसके सवार महिलाएं इंदौर से बगलामुखी माता के दर्शन के लिए नलखेड़ा गई हुई थी। बस में सवार सभी महिलाओं अपने-अपने हिसाब से वहां से रवाना हो गई। पुलिस ने बस को थाने पर खड़ा कर लिया है।