फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Maharashtra society organized a collective Bharani Shraddha Pujan program

MP: महाराष्ट्र समाज द्वारा सामूहिक भरणी श्राद्ध पूजन कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों समाजजनों ने किया श्राद्ध कर्म

Sat, 21 Sep 2024 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 08:45 PM IST
सार

MP: महाकाल नगरी उज्जैन में शनिवार को महाराष्ट्र समाज द्वारा सामूहिक भरणी श्राद्ध पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों समाजजनों ने श्राद्ध कर्म किया। 
 

विज्ञापन
Maharashtra society organized a collective Bharani Shraddha Pujan program
श्राद्ध पूजन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ नगरी अवंतिका उज्जैन होने के कारण यहां भारत देश के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की स्मृति में श्राद्ध पक्ष में भरणी नक्षत्र में श्राद्ध कर्म करने हेतु आते हैं, लेकिन इस कार्य को महाराष्ट्र समाज पिछले 50 वर्षों से उज्जैन के पुरोहितों द्वारा संपूर्ण विधि विधान से संपन्न कराया आ रहा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र समाज द्वारा आज शनिवार को भी सामूहिक भरणी श्राद्ध पूजन महाराष्ट्र समाज तिलक स्मृति मंदिर, क्षीरसागर पर किया गया। जिसमें उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा गुजरात, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 105 से अधिक यजमानों ने अपने पूर्वजों को मोक्ष प्रदान करने हेतु श्राद्ध कर्म किया।
विज्ञापन


समाजसेवी संजय दिवटे के अनुसार भरणी श्राद्ध पितृपक्ष में चतुर्थी तिथि पर प्रतिवर्ष किया जाता है। तीर्थ नगरी अवंतिका उज्जैन होने के कारण यहां भारत देश के साथ ही विदेश से भी समाजजन अपने पूर्वजों की स्मृति मे श्राद्ध पक्ष में भरणी नक्षत्र में श्राद्ध कर्म करने हेतु आते हैं। इस कार्य को महाराष्ट्र समाज उज्जैन के पुरोहितों द्वारा संपूर्ण विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस कार्य में लगने वाली संपूर्ण पूजा सामग्री की व्यवस्था समाज द्वारा ही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य विगत 50 वर्षों से समाज द्वारा कराया जा रहा है। महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मुले एवं श्रीराम मंदिर संयोजक संजय दिवटे के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। श्राद्ध कर्म संपन्न कराने में निलेश फड़नीस, जयवंत श्योपुरकर, लाभेश जोशी, आलोक मोढ़े, रविंद्र मुले, सदाशिव नायगांवकर, विश्वास कराडकर, दीपक भागवत, जितेंद्र आप्टे, संदीप विपट सहित टीम का काफी सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed