फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahamandaleshwar Daati Maharaj, who came to Ujjain on a short stay

Ujjain: अल्प प्रवास पर उज्जैन आए महामंडलेश्वर दाती महाराज, कहा- अद्भुत महाकाल... स्वर्ग से भी प्यारी बन गई यह

Fri, 18 Aug 2023 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 07:24 PM IST
सार

श्री पंचायती महानिवार्णी अखाड़े के महामंडलेश्वर परमहंस महामंडलेश्वर दाती महाराज शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ग्रहों की गणना के आधार देश का बेहतर विकास होने की बात कही है। 

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Daati Maharaj, who came to Ujjain on a short stay
परमहंस महामंडलेश्वर दाती महाराज उज्जैन पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन का परिदृश्य ही बदल चुका है। धन्य है उज्जैन के लोग जिन्हें यहां रहने का मौका मिला और धन्य है वह राष्ट्रपुरुष जिनके कारण हम यह अभिनव दृश्य उज्जैन में देख पाए। अद्भुत महाकाल....अद्भुत उज्जैन.... ऐसा लग रहा है कि हम उज्जैन नगरी में नहीं बल्कि स्वर्ग में घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


यह बात अल्प प्रवास पर उज्जैन आए श्री पंचायती महानिवार्णी अखाड़े के महामंडलेश्वर और श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम के पीठाधीश्वर परमहंस महामंडलेश्वर दाती महाराज ने सदाावल मार्ग पर श्री शनि धाम पर एक कार्यक्रम के दौरान कही। महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज ने सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन अर्चन किया। जिसके बाद वे सदावल मार्ग स्थित श्री शनि धाम पर भी पहुंचे जहां उन्होंने सैकड़ों बच्चों को स्कूल बैग और महिलाओं और वृद्धजनों को कंबल का वितरण किया। यह सेवा कार्य करने के दौरान उन्होंने सभी से अपील की कि जितना हो सके जरूरतमंदों के प्रति काम करें। क्योंकि दीन दुखियों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची प्रभु भक्ति है। 
विज्ञापन


भारत भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्रपुरुष है
कार्यक्रम के दौरान दाती महाराज ने कहा कि भारत सिर्फ भूमि का टुकड़ा नहीं है बल्कि जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। यह तर्पण की भूमि है वंदन की भूमि है और त्याग तपस्या अभिनंदन की भूमि है। राष्ट्र से बड़ा ना तो अब तक कोई हुआ है और ना ही हो पाएगा सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र को मजबूत करने के लिए हमारी सनातन संस्कृति को हमें मजबूत करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के भाग्य में शनि आर्थिक विकास की ओर करेगा अग्रसर 
परमहंस दाती महाराज ने बताया कि 30 साल के बाद शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विचरण कर रहे हैं। ग्रहों की गणना बताती है कि वर्ष 2025 तक शनि देव का यह विचरण सर्वाधिक शुभ रहेगा क्योंकि भारत के भाग्य मे शनि देव है, इसीलिए भारत का विकास होगा और युवा संगठित होकर भारत के आर्थिक विकास की ओर अग्रसर होंगे। ग्रहों की गणना यह भी बताती है कि आने वाला समय भारत का है और विश्व के लोगों को भारत के युवा जॉब देंगे। 


महाकाल की नगरी में धन बरसता है
धार्मिक नगरी उज्जैन का आर्थिक पक्ष आने वाले समय में और भी मजबूत होगा यह बाबा महाकाल की नगरी है। यहां धन बरसता है लेकिन गणनाएं बताती है कि वर्तमान में जिस तरीके से धार्मिक नगरी उज्जैन का परिदृश्य बदल चुका है उससे यह साफ है किे आने वाले समय मे बाबा महाकाल की नगरी आर्थिक रूप से और भी मजबूत होगी और यहां व्यापार व्यवसाय और भी बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed