{"_id":"65bdab62e910181e3900bd54","slug":"mahakaleshwar-bhasm-aarti-darshan-saturday-decorated-with-sun-moon-and-tripund-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakal Darshan: भस्म आरती में बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्र और त्रुिपुंड से शृंगार, जिसने देखा देखता रह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Darshan: भस्म आरती में बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्र और त्रुिपुंड से शृंगार, जिसने देखा देखता रह गया
Sat, 03 Feb 2024 08:26 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 03 Feb 2024 08:26 AM IST
सार
उज्जैन में शनिवार को बाबा महाकाल का अनूठा भस्म आरती शृंगार हुआ। सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड से बाबा महाकाल को सजाया गया। जिसने बाबा का यह रूप देखा, वह देखता ही रह गया।
विज्ञापन
उज्जैन महाकाल आज के भस्म आरती दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोष कृष्ण पक्ष की अष्टमी शनिवार पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड से ऐसा सजाया गया कि जिसने देखा देखते ही रह गया। इस दौरान पहले बाबा महाकाल का शृंगार किया गया। उसके बाद भस्म रमाई गई। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए। शृंगार देखते ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह हुई भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद कपूर आरती की गई। फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया। भगवान को बिल्व पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाकर शृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढंककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड से शृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओ ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
