{"_id":"65d4ab518828f57437069587","slug":"mahakal-news-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1430864-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: राज्यमंत्री लोगनाथन मुरुगन और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: राज्यमंत्री लोगनाथन मुरुगन और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
Wed, 21 Feb 2024 08:05 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 08:05 AM IST
सार
Ujjain News: राज्यमंत्री लोगनाथन मुरुगन और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री लोगनाथन मुरुगन और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने किए बाबा महाकाल क
विस्तार
बाबा महाकाल के दरबार में इन दिनों वीआईपी श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है। एकादशी पर राज्यमंत्री लोगनाथन मुरुगन और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री महाकालेश्वर प्रबन्ध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री लोगनाथन मुरुगन ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य व उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल द्वारा मुरूगन का स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचंकर महाकालेश्वर भगवान का दर्शन व पूजन चांदी द्वार से किया। पुजारी विजय शर्मा द्वारा पूजन सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राम पुजारी ने लोधी का सम्मान किया।

राज्यमंत्री लोगनाथन मुरुगन और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।