फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakal Mandir Ujjain Baba Mahakal's ride will come out on Dussehra read more in hindi

Mahakal Mandir Ujjain: विजयादशमी पर निकलेगी महाकाल की सवारी, शाही ठाठ-बाट में नए शहर का भ्रमण करेंगे बाबा

Fri, 23 Sep 2022 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 11:12 AM IST
सार

विजयादशमी पर अवंतिकानाथ शमी वृक्ष का पूजन करने दशहरा मैदान आएंगे। विजयादशमी के मौके पर 5 अक्टूबर को बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी।

विज्ञापन
Mahakal Mandir Ujjain Baba Mahakal's ride will come out on Dussehra read more in hindi
विजयादशमी पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयादशमी के मौके पर 5 अक्टूबर को बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। हर साल बाबा महाकाल की शाही सवारी दशहरे के दिन धूमधाम से निकाली जाती है। विजयादशमी पर अवंतिकानाथ शमी वृक्ष का पूजन करने दशहरा मैदान आएंगे। साल में एक बार दशहरे के दिन भगवान महाकाल की सवारी नए शहर में आती है।
विज्ञापन


दशहरा पर्व पर माता जया विजया व अपराजिता के साथ शमी वृक्ष का पूजन करने की मान्यता है। आजादी से पहले राजा महाराजा अपने-अपने राज्यों में इस परंपरा का निर्वहन किया करते थे। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान महाकाल उज्जैन के राजा हैं। इसलिए हर साल विजयादशमी पर वह शमी वृक्ष का पूजन करने नए शहर दशहरा मैदान आते हैं। इस बार पांच अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन


महाकाल मंदिर से शाम चार बजे भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। राजाधिराज शाही ठाठ-बाट के साथ चांदी की पालकी में सवार होकर फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान आएंगे। यहां कलेक्टर आशीष सिंह भगवान महाकाल की पूजा करेंगे। पुजारियों द्वारा भगवान की ओर से शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को उमा माता की सवारी निकलेगी
उमा सांझी महोत्सव के समापन पर 27 सितंबर को उमा माता की सवारी निकलेगी। माता पार्वती चांदी की पालकी में सवार होकर मोक्षदायिनी शिप्रा के तट सांझी विसर्जित करने जाएंगी। सवारी में भगवान महाकाल मनमहेश रूप में नंदी पर सवार होकर निकलेंगे। ज्योतिर्लिंग की परंपरा में अश्विन शुक्ल द्वितीया पर साल में केवल एक बार उमा माता की सवारी निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed