फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Madhya Pradesh Assembly Speaker Girish Gautam visited Mahakal

Ujjain: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किए महाकाल के दर्शन, सपरिवार किया बाबा का पंचामृत पूजन

Sun, 26 Feb 2023 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को महाकाल बाबा की शरण में पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा के दर्शन किए, पंचामृत पूजन किया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Speaker Girish Gautam visited Mahakal
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को महाकाल बाबा की शरण में पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को महाकाल बाबा की शरण में पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा के दर्शन किए, पंचामृत पूजन किया। काफी देर तक वे मंदिर में रुके फिर दोपहर तीन बजे के बाद भोपाल रवाना हो गए। 
विज्ञापन


आए दिन कोई न कोई राजनेता या फिर फिल्मी सितारे महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के चरणों में नतमस्तक होने के लिए पहुंचते रहते हैं। रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाने के लिए पहुंचे। रविवार सुबह गिरीश गौतम सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। उन्हें और उनके परिवार को पंडित नवनीत और रूपम गुरु की ओर से पूजन अर्चन करवाई गई। उपहार स्वरूप मंदिर समिति की ओर से उन्हें श्री महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भी भेंट किया गया। गौतम ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक करने के बाद जिले के अधिकारियों व सामान्यजनों से भेंट भी की। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य चल रहा था खराब
बता दें कि गत दिनों रीवा जिले मे चल रही विकास यात्रा में शामिल होने के पूर्व ही मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद से ही वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।  स्वास्थ्य लाभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद यह प्रोग्राम तय किया गया है। रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed